फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ramganganagar Residential Scheme: Notice to hundreds of people who build houses on acquired land

रामगंगानगर आवासीय योजनाः अधिग्रहीत जमीन पर मकान बनाने वाले सैकड़ों लोगों को नोटिस

Mon, 11 Jan 2021 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Ramganganagar Residential Scheme: Notice to hundreds of people who build houses on acquired land
सांकेतिक तस्वीर

बीडीए ने जगह खाली करने को कहा, विरोध में उतरे लोग

विज्ञापन
बरेली। रामगंगानगर आवासीय योजना के लिए अधिग्रहीत जमीन पर कब्जा कर अवैध निर्माण कराने वाले 500 लोगों को बीडीए ने नोटिस जारी किए हैं। बीडीए वीसी ने बताया कि अगर इन लोगों ने जल्द जमीन खाली नहीं की तो अवैध निर्माण ढहाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
रामगंगानगर आवासीय योजना के तहत वर्ष 2004 से जमीन अधिग्रहीत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। किसानों को जमीन का मुआवजा भी दिया जा चुका है, लेकिन जमीन खरीदने के बाद भी विकास प्राधिकरण ने कब्जा नहीं लिया। इसका फायदा उठाकर इस जमीन पर छह सौ से अधिक मकान, झोपड़ी और मवेशी बांधने के लिए शेड बनाकर कब्जा कर लिया गया है। अब विकास प्राधिकरण आवासीय योजना विकसित करने में जुटा है तो ये अवैध कब्जे रोड़ा बन रहे हैं। बीडीए ने करीब पांच सौ से लोगों को नोटिस जारी कर तत्काल जमीन खाली करने को कहा है। बीडीए वीसी जोगिंदर सिंह ने बताया कि सभी को कब्जा खाली करने के लिए नोटिस दे दिए गए हैं। कब्जा न हटाने पर बीडीए कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

कई सालों से रह रहे हैैं, नहीं हटाएंगे कब्जा

विकास प्राधिकरण की ओर से नोटिस मिलने के बाद कब्जे हटाने का विरोध भी शुरू हो गया है। विमला देवी, रेखा, पुष्पा राम, राधा, आशा देवी, गंगादेवी, धनपति, रमा, धनपाल प्रजापति आदि का कहना है कि वे कई वर्षों से इस जमीन पर काबिज हैं। अब बीडीए उनके घर गिराने की बात कर रहा है, लेकिन वे ऐसा हरगिज नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीए अधिकारियों की लापरवाही से हुए कब्जे

बरेली विकास प्राधिकरण ने 16 साल पहले जमीन खरीद करने की प्रक्रिया शुरू की थी। जमीन खरीदने के बाद भी विकास प्राधिकरण के तत्कालीन अधिकारियों ने कब्जा नहीं लिया और न ही जमीन पर अवैध रूप से काबिज लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई की। नतीजतन यहां अवैध कब्जे बढ़ते चले गए। वर्तमान में छह सौ से अधिक लोगों ने यहां के प्लाटों पर कब्जा कर लिया है। कुछ लोगों का तो यह भी कहना है कि अवैध कब्जे विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की मिलीभगत से ही हुए हैं। कब्जा करने वालों को आश्वासन दिया गया था कि उनसे कभी जमीन खाली नहीं कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed