{"_id":"6406a73d84984299d2004d46","slug":"ram-barat-will-take-place-during-the-day-shab-e-barat-will-be-celebrated-at-night-bareilly-news-c-4-1-86436-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दिन में निकलेगी रामबरात, रात में मनेगी शब-ए-बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दिन में निकलेगी रामबरात, रात में मनेगी शब-ए-बरात
विज्ञापन
बरेली। मंगलवार का दिन न सिर्फ प्रशासन के लिए, बल्कि आमजन के लिए भी परीक्षा का होगा। क्योंकि दिन में रामबरात निकाली जाएगी और रात में शब-ए-बरात मनाई जाएगी। रात में ही होलिका दहन भी होगा और उसी दौरान शब-ए-बरात पर लोग शहर के कब्रिस्तानों पर हाजिरी के लिए जाएंगे। ऐसे में धर्म गुरुओं ने लोगों से त्योहार को शांति और सौहार्द के माहौल में मनाने की अपील की है। कहा कि लोग अपने साथ दूसरों का भी ख्याल रखें।
आला हजरत दरगाह के सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रजा खां कादरी ने त्योहारों को आपसी सौहार्द के साथ मनाने अपील की है। उन्होंने कहा है कि सभी लोग एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करें और अमन बनाए रखें। जिन रास्तों पर होली खेली जा रही है, मुसलमान उन रास्तों पर जाने से बचें। होली खेलने वालों से भी अपील की है कि जिन लोगों को रंगों से परहेज है, उन्हें रंग न लगाएं।
श्री तुलसी मठ के महंत नीरज नयन दास महाराज ने कहा है कि त्योहार उत्साह और उमंगों का भाव लेकर आता है। जब दो त्योहार एक साथ पड़ जाएं तो इसका मजा दो गुना हो जाता है। त्योहार पर पूरा वायुमंडल प्रसन्न होता है। ऐसे में त्योहार को सौहार्द के साथ मनाएं। एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। इस बात का भी ख्याल रखें कि उनकी वजह से किसी को तकलीफ न हो।
विज्ञापन
बाबा धोपेश्वर नाथ मंदिर के महंत पंडित शिवानंद गिरी गोस्वामी महाराज ने कहा है कि होली उल्लास का त्योहार है और शब-ए-बरात इबादत का दिन है। इसलिए सभी को इसका ख्याल रखना चाहिए कि त्योहार की गरिमा बनी रहे। सभी एक दूसरे के त्योहार का सम्मान करें अपने त्योहार को भाईचारे के माहौल में मनाएं।
आला हजरत ट्रस्ट के अध्यक्ष मौलाना अल्हाज मोहतिशिम रजा खां कादरी और मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा है कि शब-ए-बारात और होली का त्योहार का त्योहार एक ही दिन पड़ रहा है। इसलिए लोगों से अपील है कि वह शांतिपूर्वक और मोहब्बत के अंदाज में त्योहार मनाएं। ताकि दोनों ही त्योहारों में खुशगवार माहौल बना रहे।