{"_id":"5772d7aa4f1c1b0f3e79b25c","slug":"rajdhani-express-left-crashes","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होते बची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होते बची
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Wed, 29 Jun 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ जा रही राजधानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12236) मंगलवार की रात बरेली में दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई। बरेली सिटी रेलवे स्टेशन के पास श्मशान भूमि फाटक पर ट्रैक्टर ट्राली फंस गई। ट्रेन के ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर राजधानी एक्सप्रेस को दुर्घटनाग्रस्त होने से बचा लिया। राजधानी एक्सप्रेस आने पर फाटक बंद करते समय ट्रैक्टर ट्राली रेलवे लाइन पर फंस गई। उधर से राजधानी एक्सप्रेस धड़धड़ाती हुई फाटक के करीब पहुंची। पटरियों पर खड़े ट्रैक्टर को देखकर ट्रेन के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक लिया और दुर्घटना होने से बच गई। फाटक पर ट्रैक्टर ट्राली फंसने की जानकारी आरपीएफ को दी गई लेकिन जब तक टीम पहुंचती तब तक ट्रैक्टर चालक दूसरे वाहन से ट्रैक्टर खिंचवाकर चला गया। गेटमेन ने ट्रैक्टर के नंबर की जानकारी आरपीएफ को दे दी है।
राजधानी एक्सप्रेस रेलवे कंट्रोल बोर्ड से संचालित होती है। इसका सीधा कंट्रोल नई दिल्ली बोर्ड मुख्यालय से है। स्टोपेज के अतिरिक्त किसी अन्य स्थान पर इस ट्रेन के रुकने पर इसकी सूचना तत्काल आसपास के स्टेशनों को दी जाती है। यह घटना बरेली जंक्शन से दो किलोमीटर दूर क्रासिंग पर हुई। इसलिए इसकी सूचना बरेली जंक्शन की आरपीएफ को दी गई।
सूचना पर आरपीएफ निरीक्षक टीपी सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फाटक पर ट्रैक्टर फंसने के कारण ट्रेन क्रासिंग पर करीब 20 मिनट तक रुकी रही। आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि ट्रैक्टर नंबर यूपी-25एसी 9708 के खिलाफ कार्रवाई के लिए आरटीओ से जानकारी मांगी जाएगी।