फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Raja Kali Mohan Nath Mishra passes away in Bareilly

Bareilly : किला क्षेत्र बसाने वाले राजा कालीमोहन नाथ मिश्र नहीं रहे, नम आंखों से लोगों ने दी अंतिम विदाई

Sat, 11 Nov 2023 02:02 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 11 Nov 2023 02:02 PM IST
सार

राजा कालीमोहन नाथ मिश्र का जन्म 19 मार्च 1937 को हुआ था। उन्हें राजा की उपाधि 16 वर्ष की उम्र में ही मिल गई थी। बृहस्पतिवार देर रात करीब 1:30 बजे उनका निधन हो गया।

विज्ञापन
Raja Kali Mohan Nath Mishra passes away in Bareilly
राजा कालीमोहन नाथ मिश्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में किला क्षेत्र बसाने वाले राजा कालीमोहन नाथ मिश्र का बृहस्पतिवार देर रात करीब 1:30 बजे निधन हो गया। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे सिटी श्मशान भूमि पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। बड़े बेटे शरद मिश्रा ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान क्षेत्र के कई लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

विज्ञापन


बेटे कुंवर दीपक मिश्र ने बताया कि उन्हें कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। उम्र के लिहाज से अस्वस्थ रह रहे थे। बृहस्पतिवार की देर रात करीब 12 बजे मैं उनके साथ ही था और बातचीत की, वह ठीक था। उसके बाद मैं सोने चला गया। इसी दौरान 1:30 बजे उनकी तबीयत बिगड़ गई। जांच के लिए डॉक्टर को बुलाया, उन्होंने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


बता दें कि राजा कालीमोहन नाथ मिश्र का जन्म 19 मार्च 1937 को हुआ था। उन्हें राजा की उपाधि 16 वर्ष की उम्र में ही मिल गई थी। वह अपने पीछे बड़े बेटे शरद मिश्रा, कुंवर दीपक मिश्रा, कीर्ति कुमार मिश्रा, पंकज मोहन मिश्रा व डॉ. संजय मिश्रा समेत बहू, पौत्र, पौत्री समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तिलक इंटर कॉलेज, किला पुल के लिए दी जमीन
फूलबाग में 60 बीघा से ज्यादा क्षेत्रफल में फैली उनकी कोठी है। जब यह कोठी बनना शुरू हुई थी तो इसके सामने ही ईंट भट्ठे लगवाए गए थे। बेटे कुंवर दीपक मिश्र ने बताया कि क्षेत्र में बने तिलक इंटर कॉलेज के लिए उन्होंने जमीन दान दी थी। इसी तरह किला पुल बनने के दौरान 1977 में उन्होंने जमीन दान दी थी। 

राजा कालीमोहन नाथ मिश्र के पिता राजा श्याम मोहन नाथ मिश्र ने सिटी श्मशान भूमि के लिए जमीन का गुप्त दान दिया था। इन्होंने ही स्वाले नगर बसाया। यह इलाका पहले छावनी राजा कालीचरण (राजा काली मोहन नाथ मिश्र के बाबा) कहलाता था। बाद में इसे किला छावनी कहा जाने लगा। राजस्व रिकॉर्ड में यह आज भी छावनी राजा कालीचरण दर्ज है। राजा कालीचरण मिश्र जीवन भर एमएलसी रहे। 1932 में उनका निधन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed