फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Railways to run two pairs of festival special trains

Bareilly News: दो जोड़ी त्योहार विशेष ट्रेनें चलाएगा रेलवे

Thu, 16 Oct 2025 02:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
Railways to run two pairs of festival special trains
मुरादाबाद मंडल श्रीगंगानगर-समस्तीपुर के बीच तीन व श्रीगंगानगर-गोरखपुर के बीच दो फेरों के करेगा संचालन
विज्ञापन

बरेली। त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे का मुरादाबाद मंडल 19 अक्तूबर से दो जोड़ी त्योहार विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। यह ट्रेनें श्रीगंगानगर-समस्तीपुर के बीच तीन फेरे और श्रीगंगानगर-गोरखपुर के बीच दो फेरों के लिए चलाई जाएंगी। इनका संचालन 19 अक्तूबर से किया जाएगा।
इन ट्रेनों में दो एसी तृतीय के कोच, चार स्लीपर व 12 सामान्य कोच लगाए जाएंगे। मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता की ओर से जारी सूचना के तहत श्रीगंगानगर से समस्तीपुर के बीच 04731 समस्तीपुर स्पेशल का संचालन 19 अक्तूबर से चार नवंबर तक किया जाएगा। यह ट्रेन श्रीगंगानगर से दोपहर 01:25 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 05:47 पर बरेली जंक्शन पहुंचेगी। यहां से 05:49 पर रवाना होकर रात को 11 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। वापसी में 04732 श्रीगंगानगर स्पेशल समस्तीपुर से रात को एक बजे रवाना होकर शाम को छह बजे बरेली जंक्शन और यहां से 06:02 बजे रवाना होकर अगली रात को 12:20 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी।
विज्ञापन

श्रीगंगानगर-गोरखपुर के बीच स्पेशल ट्रेन का संचालन 23 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक किया जाएगा। 04729 गोरखपुर स्पेशल दोपहर 1:25 बजे श्रीगंगानगर से रवाना होकर अगली सुबह 05:47 पर बरेली जंक्शन और यहां से 05:49 बजे रवाना होकर शाम को 4:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 04730 श्रीगंगानगर स्पेशल शाम को 7:30 बजे गोरखपुर से रवाना होकर अगली सुबह 06:22 बजे बरेली जंक्शन और यहां से 06:24 बजे रवाना होकर देर रात 02:45 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed