फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   railways

कुंभ एक्सप्रेस का जीआरपी एस्कार्ट सस्पेंड

Tue, 16 Jun 2015 01:41 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 16 Jun 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन

 एसपी रेलवे अखिलेश कुमार चौरसिया ने कुंभ एक्सप्रेस में लूटपाट की घटना के समय प्रथम दृष्ट्या लापरवाही के आरोप में ट्रेन की सुरक्षा में चल रहे बरेली जीआरपी के एस्कार्ट को सस्पेंड कर दिया है। इसको लेकर महकमे में खलबली मच गई है। एसपी का सख्त रुख देखते हुए पुलिस ने खुलासे के लिए हाथ-पैर मारने शुरू कर दिए हैं। लुटेरों के स्केच बनाने के लिए पीड़ितों से संपर्क कर उनका हुलिया जानने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन

शुक्रवार रात 2:10 बजे मुरादाबाद इलाके के कांठ स्टेशन से पहले हिरनपुरा रेलवे क्रॉसिंग पर लुटेरों ने सिग्नल रेड कर कुंभ एक्सप्रेस रोक ली थी। लुटेरों ने खिड़कियों से झपट्टा मारकर एस-3 में सवार हरिद्वार से पटना जा रहे पटना (बिहार) के बाढ़ निवासी रेल कर्मचारी संतोष सिंह की पत्नी सरिता के गले से तीस हजार कीमत का सोने का लॉकेट, पटना (बिहार)के थाना सुल्तानगंज के मोहल्ला नरमुइया निवासी व्यवसायी सुशांत वर्मा की पत्नी सुनीता वर्मा के गले से सोने की चेन, दस हजार रुपये नकदी से भरा बैग, हावड़ा की लालसा देवी के गले से चेन व एस-2, एस-5 और एस-6 में खिड़की किनारे बैठीं कई अन्य महिलाओं से लूटपाट की थी। तेरह मिनट ट्रेन रोककर बदमाशों ने कहर बरपाया था। सुबह चार बजे बरेली पहुंचे पटना और हावड़ा के पीड़ितों ने जीआरपी थाने में लूटपाट का अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मुकदमा कराया था। चूंकि, घटना मुरादाबाद क्षेत्र की थी, इसलिए विवेचना वहां ट्रांसफर कर दी गई। इंस्पेक्टर जीआरपी चंद्रशेखर गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार की रात कुंभ एक्सप्रेस में उनके थाने के सिपाही रूप सिंह और परमात्मा एस्कार्ट में थे। लूटपाट होने के दौरान सिपाहियों ने साहस दिखाने के बजाए लापरवाही की। इसी आरोप में एसपी रेलवे ने दोनों को सस्पेंड कर दिया है। उधर, सूत्रों ने बताया कि मुरादाबाद जीआरपी बरेली जीआरपी के माध्यम से लूट के शिकार पटना, हावड़ा के पीड़ितों से संपर्क कर लुटेरों का हुलिया पता कर रही है ताकि स्केच तैयार कराए जा सकें। साथ ही घटना वाली रात हिरनपुरा क्रॉसिंग के पास कितने मोबाइल की लोकेशन थी और वह कहां-कहां के थे, इसके बारे में भी सर्विलांस के माध्यम से पता लगाया जा रहा है।  
विज्ञापन

0
वर्जन
घटना मुरादाबाद क्षेत्र में हुई थी। हमने पीड़ितों की ओर से निल क्राइम नंबर पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना मुरादाबाद ट्रांसफर कर दी है। अब मुरादाबाद जीआरपी लुटेरों के स्केच तैयार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- चंद्रशेखर गुप्ता, इंस्पेक्टर, जीआरपी, बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed