फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   railways

सीआरएस ने बरेली-कासगंज ट्रैक बताया अनसेफ

Sat, 13 Jun 2015 01:37 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 13 Jun 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन

 ट्रेन से कासगंज जाने के लिए यात्रियों को अभी और इंतजार करना होगा। सीआरएएस ने एक और दो जून को निरीक्षण के दौरान कासगंज के निकट रेलवे ट्रैक के बराबर से जा रही हाईटेंशन लाइन को ट्रेन संचालन की दृष्टि से असुरक्षित बताया है। उन्होंने लाइन शिफ्ट करने की सिफारिश की है, हालांकि उनके दौरे की विस्तृत रिपोर्ट डीआरएम को नहीं मिली है। इस टिप्पणी के बाद पहले यूपी विद्युत कॉरपोरेशन की लाइन शिफ्ट करनी होगी, उसी के बाद ट्रेन संचालन होगा।

विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे ने सीआरएस निरीक्षण के बाद बरेली से कासगंज के बीच 10 जून से ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया था। पिछले माह रेल राज्यमंत्री ने बरेली दौरे के समय भी घोषणा की थी कि जून के दूसरे सप्ताह तक ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा, लेकिन सीआरएस की इस टिप्पणी से अब इस ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन टलने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

दूसरी ओर डीआरएम चंद्र मोहन जिंदल का कहना है कि  लिखित में रिपोर्ट आने का इंतजार है। फिर भी कासगंज के  निकट हाईटेंशन लाइन को शिफ्ट कराने के लिए हाईडिल के चीफ इंजीनियर से बातचीत की प्रक्रिया रेलवे बोर्ड की ओर से शुरू कर दी गई है। उनका कहना है कि कुछ शर्तों के तहत सीआरएस ट्रैक पर यात्री ट्रेनों के संचालन की अनुमति लाइन शिफ्ट करने से पहले दे सकते हैं। रेल प्रशासन की तैयारी पूरी है। इस समय ट्रैक पर मालगाड़ी का संचालन जारी है। सभी स्टेशनों पर स्टाफ भी पूरा तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed