{"_id":"7b9737aae986dd349df28770a8184adb","slug":"railways-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज बरेली-हरदोई के बीच रद्द रहेगी प्रयाग पैसेंजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज बरेली-हरदोई के बीच रद्द रहेगी प्रयाग पैसेंजर
बरेली
Updated Tue, 03 Feb 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ सेक्शन में रेलवे ट्रैक पर कार्य करने के लिए मंगलवार को चार घंटे का ब्लाक लिया जाएगा। इसके चलते बरेली-प्रयाग पैसेंजर एक दिन के लिए बरेली और हरदोई के बीच रद्द रहेगी। राज्यरानी का आंशिक मार्ग परिवर्तन होगा और त्रिवेणी एक्सप्रेस अपने तय समय से डेढ़ घंटे लेट जाएगी।
मंगलवार को शाहजहांपुर-लखनऊ सेक्शन में कहलिया और ऐगवा रेलवे स्टेशन के बीच कार्य होगा। इसके लिए सुबह 9.50 बजे से चार घंटे का ब्लाक लिया जाएगा। इसके चलते मंगलवार को ट्रेन नंबर 22454 मेरठ सिटी-लखनऊ जंक्शन राज्यरानी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग शाहजहांपुर, रोजा, सीतापुर सिटी, बालामऊ होकर लखनऊ तक चलेगी। ट्रेन नंबर 54378 बरेली-प्रयाग पैसेंजर एक दिन के लिए मंगलवार को बरेली-हरदोई के बीच रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 4370 बरेली-शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस बरेली जंक्शन से मंगलवार की दोपहर 12.05 के बजाय करीब डेढ़ घंटे देरी से दोपहर 1.30 बजे जाएगी। मंगलवार को ट्रेन नंबर 12332 जम्मूतबी हावड़ा हिमगिरि एक्सप्रेस को कहलिया स्टेशन पर दो घंटे खड़ी रहेगी। ट्रेन नंबर 15910 अवध आसाम एक्सप्रेस 50 मिनट और 13152 सियालदाह एक्सप्रेस 1 घंटा 10 मिनट कहलिया स्टेशन पर खड़ी की जाएगी।