{"_id":"6552b068956d0b8aad0382d5","slug":"railways-cancelled-many-trains-due-to-fog-2023-11-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Cancelled Train List: एक दिसंबर से 29 फरवरी तक 20 जोड़ी ट्रेनें रहेंगी निरस्त, रेलवे ने जारी की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cancelled Train List: एक दिसंबर से 29 फरवरी तक 20 जोड़ी ट्रेनें रहेंगी निरस्त, रेलवे ने जारी की सूची
Tue, 14 Nov 2023 05:47 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 14 Nov 2023 05:47 AM IST
सार
कोहरे की आशंका के चलते कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। रेलवे ने सोमवार को तीन महीने के लिए रद्द की जाने वाली ट्रेनों की सूची जारी कर दी है। ये सभी ट्रेनें मुरादाबाद और इज्जतनगर मंडल से होकर गुजरती हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोहरे से निजात के लिए रेलवे ने ट्रेनों को एंटी फॉग डिवाइस से लैस किया है। सिग्नल पर पटाखों की व्यवस्था की गई है। इसके बाद भी कोहरे का सीजन शुरू होने से पहले ही संचालन व्यवस्था बेपटरी हो गई है। कोहरे की आशंका में रेलवे ने हर साल की तरह इस साल भी एक दिसंबर से 29 फरवरी तक 20 जोड़ी ट्रेनों को रद्द कर दिया है।
विज्ञापन
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि ये सभी ट्रेनें मुरादाबाद और इज्जतनगर मंडल से होकर गुजरती हैं। सोमवार से इनमें 30 नवंबर के बाद की टिकट बुकिंग भी बंद कर दी गई। कोहरे के सीजन में यात्रियों का दबाव भी कम हो जाता है। नियमित ट्रेनों के संचालन में किसी तरह समस्या न हो, इसको देखते हुए ट्रेनों को निरस्त किया गया है।
विज्ञापन
ये प्रमुख ट्रेनें की गईं निरस्त
- 14617/18 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस
- 14523/14524 अंबाला-बरौनी एक्सप्रेस
- 14307/14308 प्रयागराज संगम एक्सप्रेस
- 14673/14674 शहीद एक्सप्रेस
- 14003/14004 मालदा टाउन एक्सप्रेस
- 14235/14236 बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस
- 14229/14230 प्रयागराज-ऋषिकेश एक्सप्रेस
- 12583/12584 दिल्ली-लखनऊ डबल डेकर एक्सप्रेस
- 18103/18104 जलियांवाला बाग एक्सप्रेस
- 14525/14526 अंबाला-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस
- 12209/12210 कानपुर सेंट्रल गरीब रथ एक्सप्रेस
- 15909/15910 अवध-असम एक्सप्रेस
- 15127/15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस
कटिहार-माता वैष्णोदेवी और अमृतसर-दरभंगा के बीच विशेष ट्रेनें
छठ पूजा के मद्देनजर रेलवे कटिहार-माता वैष्णोदेवी और अमृतसर-दरभंगा के बीच अप-डाउन चार और विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। सोमवार को इन ट्रेनों की समयसारिणी जारी कर दी गई।
04650 अमृतसर-दरभंगा विशेष ट्रेन 16 नवंबर को सुबह 8:10 बजे अमृतसर से चलकर शाम 7:37 बजे बरेली आएगी। यह ट्रेन अगले दिन दोपहर 1:15 बजे दरभंगा पहुंचेगी।
04649 दरभंगा-अमृतसर विशेष ट्रेन 17 नवंबर को शाम पांच बजे दरभंगा से चलेगी। अगले दिन दोपहर 12:30 बजे बरेली आएगी और रात 1:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
04640 श्रीमाता वैष्णादेवी-कटिहार विशेष ट्रेन 15 नवंबर को रात 9:30 बजे श्रीमाता वैष्णोदवी कटड़ा से चलने के बाद अगले दिन दोपहर 12:45 बजे बरेली आएगी। तीसरे दिन सुबह नौ बजे कटिहार पहुंचेगी।
04639 कटिहार-श्रीमाता वैष्णादेवी विशेष ट्रेन 17 नवंबर को सुबह 11 बजे कटिहार से चलने के बाद अगले दिन सुबह सात बजे बरेली आएगी और रात 11 बजे श्रीमाता वैष्णादेवी कटड़ा पहुंचेगी।