फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Railways canceled many trains, Roadways temporarily stopped bus service of Prayagraj.

Bareilly News: रेलवे ने कई ट्रेनें निरस्त कीं, रोडवेज ने अस्थाई तौर पर प्रयागराज की बस सेवा रोकी

Thu, 30 Jan 2025 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Railways canceled many trains, Roadways temporarily stopped bus service of Prayagraj.
प्रयागराज जाने वाली रोडवेज बसों को बरेली से खाली भेजा गया
विज्ञापन

बरेली। महाकुंभ में हुए हादसे के बाद रोडवेज ने अस्थाई तौर पर प्रयागराज की बस सेवा को रोक दिया है। बुधवार को बरेली से खाली बसों को प्रयागराज रवाना किया गया। इधर, रेलवे ने भी पूर्वांचल और बिहार की ओर जाने-आने वाली 10 ट्रेनों को निरस्त कर दिया है।
रोडवेज की 600 से ज्यादा बसों को प्रयागराज भेजा जा चुका है। मौनी अमावस्या के अमृत स्नान को लेकर प्रयागराज रूट पर यात्रियों का दबाव बढ़ने के कारण 32 एसी बसों को भी बरेली-प्रयागराज के बीच लगा दिया गया।
विज्ञापन

रविवार से मंगलवार तक यह बसें फुल होकर चलीं, लेकिन बुधवार को हादसे के बाद इन बसों को खाली प्रयागराज भेजा गया, ताकि वहां फंसे लोगों को वापस लाया जा सके। सेवा प्रबंधक धनजीराम ने बताया कि अस्थाई तौर पर बरेली से प्रयागराज के लिए यात्रियों की बुकिंग को रोक दिया गया है। पहली प्राथमिकता प्रयागराज में फंसे लोगों को वापस लाने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------

इन ट्रेनों को किया गया निरस्त

वाराणसी से 29 जनवरी को चलने वाली 12559 वाराणसी-नई दिल्ली एक्सप्रेस

बलिया से 29 जनवरी को चलने वाली 22581 बलिया-नई दिल्ली एक्सप्रेस

नई दिल्ली से 30 जनवरी को चलने वाली 12560 नई दिल्ली-वाराणसी एक्सप्रेस

नई दिल्ली से 30 जनवरी को चलने वाली 12582 नई दिल्ली-वाराणसी एक्सप्रेस

बरौनी से 29, 30, 31 जनवरी, एक, दो, तीन, चार, पांच, 11, 12, 13, 14, 25, 26, 27, 28 फरवरी को चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष ट्रेन

नई दिल्ली से 29, 30, 31 जनवरी, एक, दो, तीन, चार, पांच 11, 12, 13, 14, 25, 26, 27, 28 फरवरी को चलने वाली 02564 नई दिल्ली-बरौनी विशेष ट्रेन

दरभंगा से 29, 30, 31 जनवरी, एक, दो, तीन, चार, पांच 11, 12, 13, 14, 25, 26, 27, 28 फरवरी को चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष ट्रेन

नई दिल्ली से 29, 30, 31 जनवरी, एक, दो, तीन, चार, पांच 11, 12, 13, 14, 25, 26, 27, 28 फरवरी को चलने वाली 02570 नई दिल्ली-दरभंगा विशेष ट्रेन

बलिया से 30 जनवरी, 13 व 27 फरवरी को चलने वाली 04055 बलिया-आनंद विहार विशेष ट्रेन

आनंद विहार से 29 जनवरी, पांच, 12 व 26 फरवरी को चलने वाली 04056 आनंद विहार-बलिया विशेष ट्रेन
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed