{"_id":"6935ee114d677bda110b8b72","slug":"railway-crossing-not-leveled-people-upset-bareilly-news-c-183-1-sbly1007-104499-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रेलवे क्रॉसिंग को नहीं कराया समतल, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रेलवे क्रॉसिंग को नहीं कराया समतल, लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिशारतगंज। रेलवे स्टेशन के पूर्वी क्रॉसिंग 6 बी पर रेल पथ मरम्मत के बाद पटरी के बीच जगह समतल न किए जाने के कारण ठोकर बन जाने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्रॉसिंग पर हर वक्त हादसे का खतरा बना रहता है।
लोगों ने बताया कि रेलवे की ओर से पिछले दिनों क्रॉसिंग पर रेल पथ मरम्मत का कार्य कराया गया। मरम्मत के बाद पटरियों के बीच जगह समतल नहीं किए जाने के कारण ठोकर बन गई है। डॉ. राजतिलक, डॉ. संजीव शर्मा, वीरेंद्र कुमार साहू आदि ने बताया कि क्रॉसिंग से गुजरते समय दो पहिया वाहन, ई-रिक्शा, ऑटो आदि वाहन तेज झटके से गुजर पाते हैं।
इस कारण हादसा होने का अंदेशा रहता है। लोगों का कहना है कि कई बार रेलवे के अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। संवाद