फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   railway crossing boom broken, one man died

सिर पर गिरा रेलवे क्रॉसिंग का बूम, मजदूर की मौत

Wed, 08 Jun 2022 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
railway crossing boom broken, one man died
बरेली। रेलकर्मियों की लापरवाही से अहमदाबाद रेलवे क्रासिंग का बूम टूटकर साइकिल पर आटा लेकर जा रहे मजदूर कांता प्रसाद के सिर पर गिर गया। इससे उनकी मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब ट्रेन आने की सूचना पर क्रॉसिंग बंद की जा रही थी। फिलहाल कांता प्रसाद के परिवार ने इस मामले में तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

सोमवार शाम करीब छह बजे अहमदाबाद गांव के 52 वर्षीय कांता प्रसाद रेलवे क्रॉसिंग के पास चक्की से गेहूं पिसवाने आए थे। लौटते समय वह फाटक के पास पहुंचे तभी ट्रेन आने की सूचना पर गेटमैन श्यामनाथ ने क्रॉसिंग बंद करने के लिए बूम गिराना शुरू कर दिया। जैसे ही कांता प्रसाद फाटक पर पहुंचे, बूम टूटकर उनके सिर पर गिर गया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद परिजन उन्हें लेकर भोजीपुरा के निजी मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

घटना के बाद आननफानन सही कराया बूम
बूम सिर पर गिरने से कांता प्रसाद की मौत के बाद रेलवे कर्मचारियों ने रात में ही आननफानन वेल्डिंग मशीन मंगाकर बूम जुड़वा दिया। ग्रामीणों के मुताबिक यह बूम काफी समय से जर्जर हालत में था, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया। बूम के ऊपर का हिस्सा काफी समय से चटखा हुआ था। विभाग की लापरवाही से कांता प्रसाद की जान चली गई। लोगों ने कहा कि हादसे के बाद फाटक को रात में ही ठीक करा दिया गया, अगर पहले ही बूम को ठीक करा दिया गया होता तो यह हादसा न होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed