{"_id":"5de570248ebc3e54a64f597f","slug":"railway-bareilly-news-bly386427315","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली कैंट स्टेशन के पास चटकी पटरी, ट्रेनें रुकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली कैंट स्टेशन के पास चटकी पटरी, ट्रेनें रुकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलपुर स्टेशन के पास ट्रेन से कटी नीलगाय
विज्ञापन
बरेली। ठंड बढ़ने के साथ ही रेल फ्रेक्चर भी बढ़ गए हैं। इससे संचालन के दौरान ट्रेनों को खतरा पैदा हो गया है। बरेली कैंट स्टेशन के पास रविवार रात डेढ़ बजे रेल फ्रेक्चर होने पर ट्रेनों को अन्य स्टेशनों पर रोक दिया गया। इंजीनियरिंग अनुभाग की टीम ने पटरी की मरम्मत करके ट्रेनों को कॉशन पर चलाने का आदेश दिया। दूसरी ओर जनसाधारण एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक जानवर की मौत हो गई। इंजन भी क्षतिग्रस्त हो गया।
रविवार रात डेढ़ बजे बरेली कैंट स्टेशन के पास ट्रैक मैन ने डाउन लाइन की पटरी चटकी होने की स्टेशन मास्टर को सूचना दी। स्टेशन मास्टर ने तुरंत ही रेलवे कंट्रोल मुरादाबाद को मेसेज किया। इसके बाद लखनऊ जा रही ट्रेनों को जंक्शन समेत कई छोटे स्टेशनों पर रोक दिया गया। मौके पर पहुंची इंजीनियरिंग अनुभाग की टीम ने किसी तरह पटरी की मरम्मत करके ट्रेनों का संचालन शुरू कराया। सुबह तक ट्रेनें कॉशन पर चलती रही। इससे लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस, सहारनपुर-इलाहाबाद नौचंदी एक्सप्रेस, जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस, दिल्ली-फैजाबाद पद्मावत एक्सप्रेस, जालंधर-दरभंगा जनसाधारण एक्सप्रेस आदि को रोका गया। ये ट्रेनें जंक्शन पर रोककर कॉशन मिलने के बाद चलाई गई। करीब एक घंटे तक ट्रेनों का संचालन रुका रहा। सुबह पटरी पर वेल्डिंग होने के बाद कॉशन हटाया गया। इधर, ट्रेनों का संचालन शुरू होने के बाद बिलपुर स्टेशन के पास अमृतसर से दरभंगा जा रही एक्सप्रेस के इंजन से नीलगाय टकरा गई। इससे इंजन का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रेन करीब दस मिनट तक जंगल में खड़ी रही। इससे थोड़ी देर के लिए ट्रेनों का संचालन भी बाधित रहा।