फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Railway

बाघ के एसी कोच में महिला से छेड़खानी पर मचा हल्ला, रेलवे का इलेक्ट्रिशियन गिरफ्तार

Mon, 22 Jul 2019 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
Railway
बरेली। बाघ एक्सप्रेस के एसी कोच में शनिवार रात रेलवे के इलेक्ट्रिशियन ने नींद में ऊंघती एक महिला से अचानक छेड़खानी शुरू की तो हल्ला मच गया। महिला का शोर सुनकर जागे परिवार के लोगों ने यात्रियों की मदद से उसे दबोच लिया। इसके बाद ट्रेन में चल रहे जीआरपी के एस्कॉर्ट ने उसे कब्जे में ले लिया। रात में ही बरेली जंक्शन के थाना जीआरपी में एफआईआर दर्ज कर सुबह उसे रामपुर ट्रांसफर किया गया। आरोपी इलेक्ट्रिशियन को भी रामपुर जीआरपी के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

काठगोदाम-हावड़ा के बीच चलने वाली बाघ एक्सप्रेस के एसी कोच में शनिवार रात देवरिया का एक परिवार सफर कर रहा था जिसे बरेली आना था। रामपुर स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो वहीं तैनात रेलवे का इलेक्ट्रिशियन आनंद कोच में घुस आया। महिला की बर्थ के पास एक-दो मिनट कोच की वायरिंग चेक करने का बहाना करने के बाद पहले तो उससे कुछ बातचीत की, फिर अचानक उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। इलेक्ट्रिशियन की हरकत से सकते में आई महिला ने शोर मचा दिया तो दूसरी बर्थों पर सो रहे परिवार के लोग जाग गए। बोगी में हल्ला कट गया। यात्रियों ने भागने की कोशिश कर रहे इलेक्ट्रिशियन को दबोच लिया। उसकी थोड़ी-बहुत पिटाई करने के बाद ट्रेन में ही चल रहे रामपुर के जीआरपी एस्कार्ट को सूचना दी गई। ट्रेन बरेली पहुंची तो उसे जंक्शन पर उतार लिया गया। पूछताछ करने के बाद पता चला कि आरोपी आनंद बरेली की ही सिद्धार्थनगर कॉलोनी का रहने वाला है और उसकी तैनाती रामपुर में है। इंस्पेक्टर जीआरपी किशन अवतार ने बताया कि आनंद के खिलाफ निल क्राइम नंबर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामला रामपुर ट्रांसफर कर दिया गया है। रविवार को आरोपी को भी रामपुर जीआरपी के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed