{"_id":"618ad627fb4149330b4dfaea","slug":"rail-running-intruppted-bareilly-news-bly465569566","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल संचालन हुआ बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल संचालन हुआ बाधित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सोमवार रात चोरों ने नगरिया सादात और धनेटा स्टेशन के बीच सिग्नल केबल काट दी। इससे ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया। इस दौरान चार ट्रेनों को जहां-तहां खड़ा कर दिया गया। जनता एक्सप्रेस भी जंगल में 45 मिनट से ज्यादा समय तक खड़ी रही। करीब दो घंटे बाद केबल को जोड़कर गाड़ियों का संचालन शुरू कराया गया। रामपुर आरीपएफ थाने में प्रकरण के संबंध में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
आरपीएफ रामपुर के एएसआई बीएस तोमर ने बताया सोमवार देर रात चोरों ने नगरिया सादात और धनेटा स्टेशन के बीच सिग्नल केबल काट दी। केबल कटने से अप एवं डाउन लाइन के सभी सिग्नल ठप हो गए। इससे ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया। इस बीच ट्रैक से गुजरने वाली सभी ट्रेनों को रोक दिया गया। जनता एक्सप्रेस को भी नगरिया सादात और भिटौरा के बीच जंगल में खड़ा कर दिया गया। स्टेशन मास्टर की सूचना पर आरपीएफ, इंजीनियरिंग और टेलीकॉम विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। जंगल में ट्रेन खड़ी करने से गुस्साए कुछ यात्रियों ने रेल मंत्रालय को ट्वीट कर शिकायत दर्ज कराई। करीब दो घंटे बाद दूसरी केबल जोड़कर ट्रेनों का संचालन शुरू कराया गया। सिग्नल फेल रहने की अवधि में कॉशन देकर ट्रेनों को गुजारा गया।