फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rail coach restaurant started at the junction, food and beverage facility will be available 24 hours

Bareilly News: जंक्शन पर रेल कोच रेस्टोरेंट शुरू, 24 घंटे मिलेगी खान-पान की सुविधा

Fri, 11 Jul 2025 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Rail coach restaurant started at the junction, food and beverage facility will be available 24 hours
बरेली। जंक्शन पर बृहस्पतिवार को उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल का पहला रेल कोच रेस्टोरेंट शुरू हो गया। दो साल पहले इज्जतनगर मंडल के इज्जतनगर रेलवे स्टेशन पर भी रेल कोच रेस्टोरेंट शुरू हो चुका है। अब जंक्शन पर भी यात्रियों के लिए रेल कोच रेस्टोरेंट में 24 घंटे खान-पान की सुविधा मिलेगी। रेलवे के अधिकारियों ने रेस्टोरेंट का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

जय बद्री इंटरप्राइजेज पीपीपी मॉडल पर 10 साल तक इसका संचालन करेगी। यहां मिलने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और कीमतों की निगरानी रेलवे के स्वास्थ्य और वाणिज्य विभाग करेंगे। सर्कुलेटिंग एरिया में स्थित रेस्टोरेंट के उद्घाटन के दौरान मौजूद लोगों ने सेल्फी ली और फोटोग्राफी भी कराई।
विज्ञापन

बरेली जंक्शन के सीएमआई सैय्यद इमरान ने बताया कि रेल कैफे में 24 घंटे खाना और नाश्ता उपलब्ध रहेगा। जंक्शन पर रोजाना औसतन 32-35 हजार यात्रियों का आवागमन होता है। रेल कोच रेस्टोरेंट से जहां यात्रियों को यहां सुविधा मिलेगी, वहीं रेलवे को राजस्व भी मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed