फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rafia Shabnam supported Maulana Tauqeer Raza in Bareilly

Bareilly News: राफिया शबनम ने किया मौलाना तौकीर रजा का समर्थन, मुस्लिम संगठनों पर साधा निशाना

Sun, 11 Feb 2024 08:06 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 11 Feb 2024 08:06 PM IST
सार

सबका हक आर्गेनाइजेशन की अध्यक्ष राफिया शबनम ने आईएमसी अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खां की ओर से किए जा रहे आंदोलन पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आखिर वही अकेले क्यों, यहां दर्जनों मुस्लिम संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दरगाहों व खानकाहों के सज्जादानशीन चुप्पी साधे हुए हैं।
 

विज्ञापन
Rafia Shabnam supported Maulana Tauqeer Raza in Bareilly
मौलाना तौकीर रजा खां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में सबका हक आर्गेनाइजेशन की अध्यक्ष राफिया शबनम ने कहा कि देश में गैर संवैधानिक तरीके से की जा रही मदरसों और मस्जिदों पर कार्रवाई का विरोध इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के प्रमुख अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खां ही कर रहे हैं। आखिर वही अकेले क्यों, यहां दर्जनों मुस्लिम संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दरगाहों व खानकाहों के सज्जादानशीन चुप्पी साधे हुए हैं।

विज्ञापन


रविवार को राफिया शबनम ने आईएमसी अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खां की ओर से किए जा रहे आंदोलन पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बरेली शहर में ही नहीं बल्कि देश भर में हजारों की तादाद में मुस्लिम किसी न किसी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पदों पर बैठे हैं। तो वहीं शहर से लेकर देश भर में दरगाहों खानकाहों के सज्जादानशीन हैं, फिर भी सरकार गैर संवैधानिक तरीके से मदरसों और मस्जिदों पर तोड़फोड़ व कब्जाने की जो कार्रवाई की जा रही हैं। इसके विरोध में केवल मौलाना तौकीर रजा ही आगे आएं हैं।
विज्ञापन


तौकीर रजा बोले: चौधरी चरण सिंह पहले से ही भारत रत्न..., चुनाव से पहले रिश्वत के तौर पर जयंत को खरीदा जा रहा
विज्ञापन
विज्ञापन


राफिया शबनम ने ने कहा कि तमाम मुस्लिम संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिकतर मुस्लिमों को इस्लाम का पाठ पढ़ाते हुए नजर आते हैं, मगर जब जब मुस्लिमों के मुद्दे सामने आते हैं, तो सिर्फ आईएमसी अध्यक्ष मौलाना तौकीर ही विरोध करने सड़कों पर उतरते हैं। उस वक्त बाकी सब भीगी बिल्ली की तरह नजर आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed