फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   radio tharepy center

कैंसर मरीजों के लिए खुलेगा रेडियोथैरेपी सेंटर

Tue, 03 Feb 2015 12:57 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 03 Feb 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
रविवार रात प्रशासन और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के बीच हुई बैठक में यह फैसला हुआ। आईएमए हॉल में हुई बैठक में डॉक्टरों ने सूखा रोग का मुफ्त इलाज करने और गरीबों के सीटी स्कैन और जांचों में छूट देने को कहा। कमिश्नर विपिन कुमार द्विवेदी ने हर अस्पताल में एक या दो बेड कुपोषित बच्चों के लिए आरक्षित करने को कहा। यह भी कहा कि एक्सीडेंट में घायल लोगों को डॉक्टर तुरंत अटेंड करें। उन्होंने कहा कि कैंसर के इलाज के लिए आईएमए से रेडियोथैरेपी सेंटर खोलने की अपील की। कहा कि इसके लिए बतौर टोकन मनी 50 लाख रुपये रेडक्रास की ओर से दिए जाएंगे। मेयर डॉ. आईएस तोमर ने आईएमए की ओर से एक करोड़ रुपये और डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने 51 हजार और डॉ. विनय ने 50 हजार रुपये देने का वायदा किया। मेयर ने जमीन तलाशने का भी भरोसा दिया। बैठक में डीएम संजय कुमार, एडी हेल्थ डॉ. सुबोध शर्मा, सीएमओ डॉ. विजय यादव, आईएमए अध्यक्ष डॉ. रवि खन्ना, डॉ. निशांत गुप्ता, डॉ. अशोक अग्रवाल, डॉ. विनोद गुप्ता, डॉ. सत्येंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
एसआरएमएस और राजश्री मेडिकल कॉलेज में खुलेगी पोषण यूनिट
एसआरएमएस और राजश्री मेडिकल कॉलेज, गंगाशील हास्पिटल और तोमर अस्पताल में पोषण पुनर्वास केंद्र खोला जाएगा जहां बच्चों का मुफ्त में इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed