फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Qutubkhana Clock tower will start telling time again after 31 years

31 साल बाद फिर समय बताने लगेगा कुतुबखाना घंटाघर

Sat, 03 Jul 2021 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Qutubkhana Clock tower will start telling time again after 31 years
कुतुबखाना स्थित घंटाघर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

1975 में हुआ था घंटाघर का निर्माण, अब स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत होगा सौंदर्यीकरण

विज्ञापन
बरेली। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत घंटाघर को फिर से सजाया, संवारा जाएगा। करीब 31 सालों से खराब पड़ी घंटाघर की घड़ी अब फि र लोगों को समय बताएगी। इसके टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके अलावा अक्षर विहार पार्क में नौकायन के लिए भी टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
कुतुबखाना के पास घंटाघर का निर्माण 1975 में हुआ था। समय बदला तो शहर के मुख्य बाजार को समय बताने वाला घंटाघर अव्यवस्थाओं में फंसकर अपनी पहचान खोता गया। व्यापारी नेता राजेश छाबड़ा ने बताया कि कुतुबखाना घंटाघर का निर्माण तत्कालीन नगर विकास मंत्री राम सिंह खन्ना ने कराया था। यहां खूबसूरत फव्वारा और पेड़ पौधे लगाए गए थे। पार्किंग की भी व्यवस्था थी।
विज्ञापन

घंटाघर की इमारत में सबसे ऊपर लगी घड़ी लोगों को समय बताती थी। 1977 में इमारत पर एक साइरन भी लगा था, जो हर घंटे पर बजता था। इससे उन लोगों को भी वक्त का अंदाजा हो जाता था, जो घड़ी नहीं देख पाते थे। एक समय बाद साइरन खराब हो गया। घड़ी की टिक-टिक भी बंद हो गई, फिर इसकी मरम्मत ही नहीं कराई गई। मेयर उमेश गौतम ने बताया कि घंटाघर के सौंदर्यीकरण के साथ ही अक्षर विहार पार्क को भी विकसित किया जाएगा। अक्षर विहार में नौकायन शुरू कराया जाएगा। करीब एक करोड़ रुपये से होने वाले इन कामों के टेंडर हो चुके हैं। जुलाई में ही काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed