फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Queue at OPD, prescription counter, four thousand patients treated

Bareilly News: ओपीडी, पर्चा काउंटर पर कतार, चार हजार मरीजाें का हुआ इलाज

Tue, 10 Sep 2024 05:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
Queue at OPD, prescription counter, four thousand patients treated
- संदिग्ध मिले बुखार के मरीजों की हुई मलेरिया, डेंगू जांच, पैथोलॉजी में नोकझोंक
विज्ञापन

बरेली। रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को अस्पतालों की ओपीडी खुली तो परचा, दवा और लैब के काउंटर पर मरीजों की कतार लग गई। भीड़भाड़ से कई बार नोकझोंक की स्थिति भी बनी। जिला अस्पताल, महिला चिकित्सालय, तीन सौ बेड अस्पताल में चार हजार से ज्यादा मरीजों का इलाज हुआ।
सोमवार को सुबह से ही अस्पतालों में मरीजों की कतार परचा काउंटर पर लगने लगी थी। जिला अस्पताल में करीब 17 सौ, महिला अस्पताल में पांच सौ और तीन सौ बेड अस्पताल में छह सौ से ज्यादा नए मरीज पहुंचे। करीब हजार से ज्यादा मरीज पुराने परचा लेकर परामर्श को पहुंचे थे।
विज्ञापन

रिकॉर्ड के मुताबिक करीब छह सौ मरीज फिजिशियन को दिखाने पहुंचे थे। करीब सात सौ त्वचा रोग, डेढ़ सौ नेत्र रोग, दो सौ से ज्यादा हड्डी रोग, 70 दंत रोग, 148 बच्चा वार्ड के अलावा एएनसी, एनसीडी व अन्य इलाज के लिए पहुंचे थे। बुखार के मरीजों की डेंगू, मलेरिया जांच हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अव्यवस्थाएं भी रहीं हावी, जाम से भी जूझे
सोमवार को जिला अस्पताल परिसर में वाहनों की कतार लगने से आवाजाही प्रभावित रही। इमरजेंसी की ओर सीवर चोक होने से उफनाता रहा। सड़क पर भरे दूषित जल से गुजरने के चलते मरीज व उनके तीमारदार परेशान रहे। पैथोलॉजी में कतार को अनदेखा कर जांच के लिए आगे बढ़ने पर नोकझोंक हुई।


नहीं मिली व्हीलचेयर, घिसटते रहे दिव्यांग
सीएमओ कार्यालय में आयोजित दिव्यांग शिविर में भी सोमवार को करीब 80 दिव्यांग पहुंचे थे। जिन्हें सीएमओ कार्यालय के गेट से शिविर तक पहुंचने के लिए घिसटना पड़ा। किसी स्टाफ ने उन्हें व्हीलचेयर तक मुहैया नहीं कराई। दूसरी ओर, जांच और सत्यापन के बाद 59 दिव्यांगों को प्रमाण पत्र जारी किए गए। शेष को अगले सप्ताह जांच के लिए बुलाया गया। कुछ दिव्यांग आवेदन की प्रक्रिया जानने भी आए थे। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed