फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Quarantine in Nawabganj, Pilibhit's Corona infected

पीलीभीत के कोरोना संक्रमित का भाई नवाबगंज में क्वारंटीन

Tue, 05 May 2020 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
Quarantine in Nawabganj, Pilibhit's Corona infected
मामले की जांच करते पुलिस वाले। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

पुलिस ने स्कूल के प्रधानाचार्य को थमाया नोटिस, निगरानी करने के निर्देश

विज्ञापन
नवाबगंज। जनपद पीलीभीत के मगरासा गांव के युवक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद नवाबगंज में रहने वाले उसके भाई को परिवार सहित पुलिस ने एक स्कूल में क्वारंटीन कर दिया है। साथ ही पुलिस ने प्रधानाचार्य को नोटिस देकर उनकी निगरानी करने को कहा है।
जनपद पीलीभीत के मगरासा गांव का एक युवक नवाबगंज के सरस्वती शिशु मंदिर में चौकीदारी करता है। उसकी पत्नी और बच्चे भी उसके साथ स्कूल में ही रहते हैं। चौकीदार के मुताबिक उसका भाई पीलीभीत में पावर कारपोरेशन में कर्मचारी है। 30 अप्रैल को सड़क हादसे में वह गंभीर घायल हो गया था। उसे पीलीभीत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत में सुधार ने मिलने पर उसे बरेली के सुरेश शर्मा नगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसमें कोरोना के लक्षण मिलने पर निजी लैब से जांच कराई गई, जिसमें उसके कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इससे परिजन के होश उड़ गए। मामले की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस ने संक्रमित के भाई को परिवार सहित स्कूल में ही क्वारंटीन कर दिया। स्कूल प्रधानाचार्य को नोटिस देकर उसकी निगरानी करने को कहा गया है। कोतवाल सुरेंद्र सिंह पचौरी और उप निरीक्षक दिगंबर सिंह ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

बिना जांच कह दिया.. स्वस्थ हो जाओ घर

चौकीदार के भाई के कोरोना संक्रमित मिलने की जानकारी कस्बे के लोगों तक पहुंची तो उन्होंने उच्च अधिकारी को फोन कर सूचना दी। इसके बाद सीएमओ कार्यालय से नवाबगंज सीएचसी अधीक्षक डॉ. दिनेश गंगवार को जांच करने के लिए निर्देश दिए, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर न जाकर चौकीदार को परिवार सहित अस्पताल बुला लिया, फिर बिना जांच किए नाम पता नोट करके स्वस्थ होने की बात कहते हुए घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेखपाल ने गलत जानकारी देकर किया गुमराह

कोतवाली नवाबगंज में डीसीआरबी से मेसेज मिला कि नगर में संक्रमित युवक का भाई रह रहा है उसकी जांच की जाए तो पुलिस ने मामले की जांच लेखपाल जयेंद्र पाल को दे दी। लेखपाल ने बताया कि बरेली से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे जिला अस्पताल बुलवा लिया है। वहां उसकी जांच हुई है वह पूरी तरह स्वस्थ है, जबकि चौकीदार जिला अस्पताल गया ही नहीं था और न उसकी जांच हुई। बाद मेें जानकारी मिलने पर लेखपाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।

रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो साबित हो सकता है बड़ा खतरा

स्कूल के पास रहने वाले लोगों ने बताया कि चौकीदार लगातार अपने परिजन से संपर्क में है। प्रतिदिन घर जाता है और वह स्कूल के पास रहने वाले लोगों के घर में बैठकर बातचीत कर चुका है। ऐसे में यदि रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो कई लोग और संक्रमित हो सकते हैं। कोतवाल ने ग्राम प्रधान ईध जागीर के जाकिर अली उर्फ बडे़ बाबू को पूरी कॉलोनी को सैनिटाइज कराने के निर्देश दिए है।

युवक को अस्पताल बुलवाकर जांच की गई है। अभी कोरोना के लक्षण नहीं दिख रहे हैं इसलिए उसे घर वापस भेज दिया गया है। यदि अधिकारियों का आदेश होगा तो उसका सैंपल लेकर जांच कराई जाएगी। - डॉ. दिनेश गंगवार, चिकित्सा अधीक्षक नवाबगंज


सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच की है। चौकीदार को पत्नी और बेटे के साथ स्कूल में ही क्वारंटीन करा दिया गया है। साथ ही कॉलोनी को सैनिटाइज कराया जाएगा। अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। - सुरेंद्र सिंह पचौरी, कोतवाल नवाबगंज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed