फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Put on gold and silver of Bareilly targeted by Betiaen

सोने और चांदी पर लगाया बरेली की बेटियाें ने निशाना

Wed, 07 Sep 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Wed, 07 Sep 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
शहर की दो बेटियां प्रदेश स्तरीय राइफल चैंपियनशिप में चमक गई। सोने के लिए दोनों की आपस में टक्कर हुई। हालांकि समान अंकाें के साथ दोनाें का टाई हुआ। चिन्मई ने गोल्ड और पारखी भारद्वाज ने सिल्वर पर निशाना साधा। कांस्य पदक शामली की सोनल के नाम रहा है। दिल्ली के डॉ. करनी सिंह शूटिंग रेंज में यूपी स्टेट राइफल एसोसिएशन की 39वीं चैंपियनशिप में बरेली की बेटियाें का जलवा रहा। सेंट फ्रांसिस में आठवीं की छात्रा चिन्मई ने 10 मीटर महिला वर्ग में अच्छा प्रदर्शन किया। उसने 384 अंक प्राप्त किये। चिन्मई का मुकाबला बरेली की नेशनल शूटर और इंवर्टिस विश्वविद्यालय की छात्रा पारखी भारद्वाज से था। दोनों ने काफी टक्कर दी। पारखी ने भी 384 अंक प्राप्त किये। चिन्मई ने एक अन्य इवेंट में गोल्ड पाया था, इसलिए इसमें भी इसे गोल्ड का हकदार माना गया। पारखी के नाम सिल्वर रहा। पारखी की छोटी बहन देवयानी भारद्वाज ने भी अच्छा प्रदर्शन कर आठवें स्थान पर जगह बनाई। सभी शूटर नेशनल के लिए क्वालीफाई कर गई हैं। इन्हें यूपी के खेल मंत्री रामसिंह ने मेडल पहनाए। इस मौके पर बरेली के इंटरनेशनल शूटर और इनके कोच कमल सेन, मुकुल टंडन ने बधाई दी है। 
विज्ञापन

चिन्मई बनी यूपी की नंबर वन शूटर 
गोल्ड जीतने वाली चिन्मई मात्र 13 साल की उम्र में यूपी की नंबर वन महिला शूटर घोषित की गई। यह घोषणा यूपी राइफल एसोसिएशन की ओर से की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed