फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Purnagiri Janshatabdi Express canceled on 20th, 21st, routes of three trains changed

Bareilly News: पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस 20, 21 को निरस्त, तीन ट्रेनों के मार्ग बदले

Sat, 11 Jan 2025 11:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Purnagiri Janshatabdi Express canceled on 20th, 21st, routes of three trains changed
बरेली। दिल्ली और शाहदरा स्टेशनों बीच यमुना ब्रिज के गर्डर बदलने के लिए 20 और 21 जनवरी को मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान बरेली होते हुए गुजरने वाली चार ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
विज्ञापन

मेगा ब्लॉक के दौरान टनकपुर से 20 जनवरी को चलने वाली 12035 टनकपुर-दिल्ली पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस और दिल्ली से 21 जनवरी को चलने वाली 12036 दिल्ली-टनकपुर पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस निरस्त रहेंगी। वहीं, लालगढ़ से 20 जनवरी को चलने वाली 15910 अवध-असम एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग शकूर बस्ती, नई दिल्ली, तिलक ब्रिज, साहिबाबाद के रास्ते चलाया जाएगा। कटिहार से 19 जनवरी को चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग खुर्जा, मेरठ, सहारनपुर, अंबाला के रास्ते चलाई जाएगी। आजमगढ़ से 20 जनवरी को चलने वाली 12225 आजमगढ़-दिल्ली एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद, तिलक ब्रिज, नई दिल्ली, दिल्ली के रास्ते चलाया जाएगा। संवाद

आंवला। वाल्व जो फट गया था-संवाद

आंवला। वाल्व जो फट गया था-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed