{"_id":"585ecda04f1c1b2e4ee3bea2","slug":"punjabi-martial-arts-show-sikh-community-spirit","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबी मार्शल आर्ट में दिखा सिख समाज का जोश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबी मार्शल आर्ट में दिखा सिख समाज का जोश
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Sun, 25 Dec 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
Punjabi martial arts show Sikh community spirit
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाबी मार्शल आर्ट कही जाने वाली गतका अखाड़ा में देश भर के सिख युवा शामिल हुए। उन्हाेंने अपने अंदाज से सबको चकित कर दिया। युद्ध पराक्रम और तेजी ने खूब आकर्षित किया। इसमें 20 टीमों ने भाग लिया। सोटी और पगड़ी के मुकाबले हुए।
गुरु गोविंद सिंह की 350वें प्रकाश पर्व पर अखिल भारतीय गतका प्रतियोगिता का आयोजन बरेली में पहली बार किया गया। इसमें जरनैल हरी सिंह जम्मू-कश्मीर, बाबा बघेल, जय तेगंग, अमृतसर साहिब, बाबा जोरावर सिंह होशियारपुर पंजाब, बाबा फतेह सिंह मुल्लापुर लुधियाना, बाबा जोरावर सिंह दिल्ली, बाबा जोरावर सिंह होशियारपुर पंजाब, बाबा दीप सिंह दिल्ली, बीबी अैस जालंधर, बाबा बंदा सिंह दिल्ली, शहीद सिंह अमृतसर और माता भाग कौर गतका अखाड़ा बरेली से शामिल हुए। बालिकाआें ने भी अपनी प्रतिभा दिखाई। रेफरी विजय प्रताप सिंह, सतनाम सिंह, दीप सिंह, सरबजीत सिंह, अमनजीत सिंह, गगनदीप सिंह बने। इस मौके पर सरदार सुरजीत सिंह, महेंद्र सिंह, भूपिंदर सिंह, राजेंद्र सिंह, देवंद्र पाल व अन्य का सहयोग रहा।
सेमीफाइनल और फाइनल में पहुंचे
पुरुष वर्ग में सिंगल सोटी टीम में बाबा जोरावर सिंह होशियारपुर और बाबा फतेह सिंह मुल्लापुर लुधियाना की टीम सेमीफाइनल में पहुंची। फरी सोटी में जय तेगंग गतका अमृतसर और बाबा जोरावर सिंह होशियारपुर सेमीफाइनल में आए। महिला वर्ग में फरी सोटी में अैस बीबी अैस जालंधर व बाबा फतेह सिंह लुधियाना, सिंगल सोटी में बाबा जोरावर सिंह और बीबी अैस ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
आज का कार्यक्रम
सेंट्रल गुरुपर्व कमेटी के महासचिव गुरदीप सिंह बग्गा ने बताया कि सुबह आठ बजे इंद्रा पार्क मॉडल टाउन में मुख्य मुकाबला और फाइनल मुकाबले शाम 5 बजे से होंगे।