फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Psychology students conducted experiments to assess mental states.

Bareilly News: मनोविज्ञान के विद्यार्थियों ने किए मनोस्थिति आकलन के प्रयोग

Wed, 30 Sep 2026 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 30 Sep 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Psychology students conducted experiments to assess mental states.
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग में बुधवार को विद्यार्थियों ने मनोस्थिति का पता लगाने के लिए विभिन्न प्रयोग किए। इन प्रयोगों के माध्यम से छात्रों ने एक-दूसरे की सोच, व्यवहार और बौद्धिक क्षमता का आकलन किया। कार्यशाला में छात्रों ने अलग-अलग मनोवैज्ञानिक तरीकों का अभ्यास किया।
विज्ञापन

एक प्रयोग में एक विद्यार्थी को विषय बनाया गया। उसके साथियों ने उस पर विभिन्न मनोवैज्ञानिक विधियों का उपयोग कर अवलोकन दर्ज किए। इससे सामने वाले की मनोस्थिति का पता लगाने में सहायता मिलती है। छात्रों ने बताया कि वे अपनी कार्यशाला में रोजाना नए तरीकों से प्रयोग करते हैं। दो छात्राओं के एक समूह ने सेग्विन फॉर्म बोर्ड का उपयोग किया। उन्होंने इस बोर्ड से दस वर्ष से कम उम्र के बच्चों की बौद्धिक क्षमता का आकलन किया। छात्राओं ने बताया कि यह बोर्ड बच्चों की बौद्धिक क्षमता मापने में सहायक है।
विज्ञापन

एक अन्य समूह वयस्कों पर ''''रिवर्सिबल ऑपरेश'''' के तहत प्रयोग कर रहा था। इस समूह के विद्यार्थी काव्यांश ने बताया कि इसमें एक तस्वीर दिखाई जाती है। तस्वीर देखने के थोड़ी देर बाद वयस्क की सोच में आने वाले बदलावों का अध्ययन किया जाता है। काव्यांश ने बताया कि ऐसे प्रयोग अक्सर एसएसबी के साक्षात्कार में भी होते हैं। वहां भी इसी तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले विद्यार्थी----




= मनोविज्ञान प्रयोगशाला में इंस्ट्रूमेंट से अधिक ऑब्जेक्ट जरूरी होते हैं। अपने साथी पर प्रयोग करने होते हैं, पांच-पांच के ग्रुप में बांट कर एक विद्यार्थी पर सभी बारी-बारी सभी प्रयोग करते हैं। - पूजा, छात्रा


= हमें प्रयोगशाला में तो अपना ऑब्जेक्ट अपने साथी को बनाना होता है, लेकिन अब प्रायोगिक परीक्षाएं होती हैं तो अपने साथ एक बाहरी ऑब्जेक्ट यानी वो इंसान भी लाना होता है जिस पर ये प्रयोग किया है। - सिंधु राघव, छात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed