{"_id":"641975f8fbd227966307e3dc","slug":"psycho-engineer-calls-air-hostess-from-700-number-and-sends-obscene-messages-2023-03-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सनकी इंजीनियर: एयर होस्टेस को 700 नंबरों से की कॉल, अश्लील मैसेज भेजे, अब एसपी को धमकाया, मांगी रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनकी इंजीनियर: एयर होस्टेस को 700 नंबरों से की कॉल, अश्लील मैसेज भेजे, अब एसपी को धमकाया, मांगी रंगदारी
Tue, 21 Mar 2023 03:08 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 21 Mar 2023 03:08 PM IST
सार
हापुड़ के एसपी अभिषेक वर्मा को धमकाने वाले हिस्ट्रीशीटर रोहित सक्सेना की करतूतों से उसके परिवारवाले भी शर्मसार है। एक बार वे खुद उसे गिरफ्तार करा चुके हैं।
विज्ञापन
एसपी अभिषेक वर्मा, आरोपी हिस्ट्रीशीटर रोहित सक्सेना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हापुड़ के एसपी अभिषेक वर्मा को धमकाने वाला बरेली के इज्जतनगर का हिस्ट्रीशीटर रोहित सक्सेना किसी वक्त पढ़ाई में अव्वल था। बीटेक में टॉप कर उसने इंजीनियर की नौकरी की, लेकिन बाद में उसकी हरकतों ने परिवार को शर्मसार कर दिया। रुड़की की एअर होस्टेस को उसने अश्लील मेसेज भेजने के साथ ही सात सौ नंबरों से कॉल की थी। उसके घरवाले इतने आहत हैं कि एक बार वे खुद उसे गिरफ्तार करा चुके हैं।
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर रोहित का मिजाज कुछ अलग है। वह घर में बाहर से ताला लगवाकर रखता है और बाहर सीसीटीवी कैमरा गेट की ओर रहता है। वह पहले भी कई लड़कियों और अधिकारियों से फोन पर अभद्रता कर चुका है। एअर होस्टेस के मामले की जांच में पता लगा कि वह राह चलते लोगों व फड़-ठेले वालों से मोबाइल मांगकर उसको मेसेज और कॉल करता था। रुड़की पुलिस उसके घर पर कुर्की वारंट लेकर पहुंची तो रोहित के घरवालों ने ही उसे पकड़वा दिया था।
विज्ञापन
Trending Videos
महिला पुलिसकर्मियों से भी की थी अभद्रता
रोहित ने मुरादाबाद के पाकबाड़ा क्षेत्र की छात्रा से भी रोहित ने छेड़छाड़ की थी। पुलिस ने रोहित को जेल भेज दिया था। जेल से छूटने के बाद वह पाकबाड़ा थाने में तैनात महिला पुलिसकर्मियों से फोन पर अभद्रता करने लगा। इसके बाद पाकबाड़ा थाने में रोहित पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके अलावा शहर के अधिकारियों को भी वह कॉल कर परेशान कर चुका है।Bareilly: नाटकीय तरीके से एसओजी के हाथ लगा अशरफ का गुर्गा लल्ला गद्दी, करीबी ने वीडियो भी बनाया
विज्ञापन
उसकी इन हरकतों से उसके घरवाले भी परेशान रहते हैं। रोहित के खिलाफ उत्तराखंड और यूपी के कई थानों में आईटी एक्ट, दुष्कर्म, धमकी देने के मामले दर्ज हैं। एसपी से रंगदारी मांगने वाले रोहित से हापुड़ पुलिस पूछताछ कर रही है।