फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Provides information to students about career opportunities

Bareilly News: विद्यार्थियों को कॅरिअर व अवसरों की दी जानकारी

Sun, 17 May 2026 01:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 17 May 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Provides information to students about career opportunities
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में शनिवार को शिक्षा, संस्कृति और नवाचार पर वैश्विक दृष्टिकोण विषय पर एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय इंडो-ताइवान कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर मल्टीलिंगुअल स्टडीज व डायरेक्टरेट ऑफ इंटरनेशनल रिलेशंस ने ताइपे इकोनॉमिक एंड कल्चरल सेंटर इन इंडिया (टीईसीसी) के तहत आयोजित की। इस दौरान विद्यार्थियों ने कॅरिअर व अवसरों के बारे में सवाल भी किए।
विज्ञापन

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर मल्टीलिंगुअल स्टडीज की समन्वयक प्रो. अनीता त्यागी ने कहा कि यह कार्यशाला विद्यार्थियों को वैश्विक शिक्षा से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर है। नई दिल्ली स्थित ताइवान एजुकेशन सेंटर की निदेशक जिल लाई ने भारत-ताइवान के बीच शिक्षा और संस्कृति में सहयोग की अपार संभावनाओं के बारे में बताया। छात्रों को दी जाने वाली फेलोशिप की भी जानकारी दी।
विज्ञापन

डायरेक्टरेट ऑफ इंटरनेशनल रिलेशंस के निदेशक प्रो. एसएस बेदी ने बताया कि ऐसी कार्यशालाएं विश्वविद्यालय की वैश्विक पहचान मजबूत करती हैं। मंदारिन प्रशिक्षिका चियाली चेन ने विद्यार्थियों को मंदारिन भाषा को संस्कृति से जोड़कर सीखने के लिए प्रेरित किया। टीईसीसी नई दिल्ली के सहायक निदेशक नीरज ने ताइवान की शिक्षा प्रणाली और उच्च शिक्षा के अवसरों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed