{"_id":"68000cbc7a6a6a043a0747d8","slug":"proposals-worth-rs-46-crores-passed-in-the-nagar-palika-board-meeting-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-104081-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नगर पालिका बोर्ड की बैठक में 46 करोड़ के प्रस्ताव पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नगर पालिका बोर्ड की बैठक में 46 करोड़ के प्रस्ताव पारित
विज्ञापन
बहेड़ी। नगर पालिका परिषद की बोर्ड की बैठक में मौजूद अध्यक्षा व एसडीएम तथा सभासद
बहेड़ी। नगर पालिका बोर्ड की बैठक बुधवार शाम को पालिकाध्यक्ष रश्मि जायसवाल और ईओ/एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
इसमें 2025-2026 के लिए 46 करोड़ का प्रस्ताव बोर्ड सदस्यों के सामने रखा गया। इसे सहमति के बाद स्वीकृत कर लिया गया।
इसके साथ ही वार्डों के नाले-नालियों में साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, निर्माण, मरम्मत, पथ प्रकाश व्यवस्था आदि के लिए बोर्ड सदस्यों की स्वीकृति मिल गई।
बैठक के दौरान कई अन्य प्रस्ताव अलग-अलग वार्डों के सभासदों ने बोर्ड के सामने रखे, जिसे विचार के बाद स्वीकृत कर लिया गया। एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव ने कहा कि जनहित के कार्यों में कोई अड़चन नहीं आनी चाहिए।
पालिकाध्यक्ष रश्मि जायसवाल ने कहा कि जनता ने उन्हें व सभासदों को नगर पालिका में विकास की गंगा प्रवाहित करने के लिए भेजा है।
इस दौरान सभासद जलीस आजाद, शशि मिश्रा, सलीम चंदा, ताहिर पप्पू, ओम प्रकाश गंगवार, तरूण कालड़ा, दिनकर गुप्ता, परमेंद्र गंगवार, रजिय नूरी, रमेश कुमार सिंह, ठाकुर लाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद