{"_id":"6a4570e33b1925d9210b8b23","slug":"proposals-have-been-submitted-for-208-action-plans-for-baheri-and-15-for-bareilly-cantt-bareilly-news-c-4-bly1053-916520-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बहेड़ी की 208 तो बरेली कैंट की 15 कार्ययोजना का दिया गया प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बहेड़ी की 208 तो बरेली कैंट की 15 कार्ययोजना का दिया गया प्रस्ताव
Thu, 02 Jul 2026 01:26 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
बरेली। जिले में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने विधानसभावार 772 कार्ययोजनाएं तैयार कर शासन को भेजी हैं। इन परियोजनाओं पर कुल 3152 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव है। यदि इन कार्ययोजनाओं को स्वीकृति मिलती है, तो यह जिले के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। सबसे अधिक 208 प्रस्ताव बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र के लिए हैं, जिन पर 536 करोड़ रुपये का खर्च अनुमानित है। इसमें मुख्य रूप से नई सड़कें, सड़क चौड़ीकरण और सेतु निर्माण के काम शामिल हैं।
बरेली कैंट विधानसभा क्षेत्र के लिए सबसे कम 15 कार्ययोजनाओं का प्रस्ताव दिया गया है। इनकी लागत 158 करोड़ रुपये है, जिसमें नई सड़कें, सेतु और भवन निर्माण के काम प्रस्तावित हैं। भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र में 77 कार्ययोजनाओं पर 163 करोड़ रुपये का प्रस्ताव है। नवाबगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए 103 कार्ययोजनाओं पर 450 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शामिल है। बिथरी चैनपुर विधानसभा में 104 कार्ययोजनाओं के लिए 240 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। मीरगंज विधानसभा क्षेत्र में 114 कार्ययोजनाओं के लिए 457 करोड़ रुपये का प्रस्ताव है।
बहेड़ी में 170 नई सड़कें बनेंगी
बहेड़ी के प्रस्तावों में 170 नई सड़कें, तीन सड़कों का चौड़ीकरण और 27 सेतु के काम शामिल हैं। भोजीपुरा में 68 नई सड़कें और आठ सेतु प्रस्तावित हैं। नवाबगंज में 86 नई सड़कें, पांच सड़कों का चौड़ीकरण और आठ सेतु के काम होने हैं। बिथरी चैनपुर में 92 नई सड़कें, एक सड़क का चौड़ीकरण और आठ रोड सेफ्टी के काम शामिल हैं। बरेली विधानसभा क्षेत्र के लिए 26 कार्ययोजनाओं पर 312 करोड़ रुपये का प्रस्ताव है, जिसमें 12 नई सड़कें और नौ सेतु हैं। फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र की 70 कार्ययोजनाओं पर 357 करोड़ रुपये का प्रस्ताव है। आंवला विधानसभा क्षेत्र के लिए 55 कार्ययोजनाओं पर 476 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। इसमें 45 नई सड़कें, एक बाइपास-फ्लाईओवर और एक सड़क का चौड़ीकरण का काम शामिल है।
विज्ञापन
....................
वर्जन ...
जिले की सभी नौ विधानसभा में कार्ययोजना व उसकी लागत को तैयार कर शासन को भेज दिया गया है, जिसकी अनुमति 15 जुलाई से पहले मिल जाएगी। जिसके बाद टेंडर कराकर काम कराया जाएगा। - भगत सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड