फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   property vivad

सिविल लाइंस हो या पॉश इलाके, चार से आठ हजार वर्गमीटर तक सर्किल रेट बढ़ाने का प्रस्ताव

Tue, 23 Jul 2019 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
property vivad
बरेली। जिला प्रशासन सिविल लाइंस समेत तमाम पॉश इलाकों में 5-8 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी में है। हालांकि, डीडीपुरम में कोई बढ़ोत्तरी की संभावना नहीं है। मगर रामपुर बाग में चार हजार और पुराने शहर में एक से दो हजार रुपये तक सर्किल रेट में बढ़ोत्तरी की तैयारी है।
विज्ञापन

सोमवार को जिला प्रशासन ने नए सर्किल रेट की प्रस्तावित सूची जारी की है। इसमें बरेली जंक्शन से चौकी चौराहा तक छह हजार रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव है। चौकी चौराहे से पटेल चौक तक सात हजार, बैंक ऑफ बड़ौदा (अक्षर विहार) से डीआईजी दफ्तर तक पांच हजार, बारादरी थाने से संजयनगर तक पांच से छह हजार रुपये प्रति वर्गमीटर बढ़ोत्तरी करने की तैयारी है। वहीं, पीलीभीत बाईपास के इलाकों में भी डेढ़ से दो हजार तक बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव है। अयूब खां चौराहे से नावल्टी चौराहा सर्किल रेट में सर्वाधिक बढ़ोत्तरी वाले एरिया में शामिल है। यहां आठ हजार रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से सर्किल रेट बढ़ाना प्रस्तावित है। चौकी चौराहे से अयूब खां चौराहा, बरेली जंक्शन से जेल रोड चौराहा सहित कई जगहों पर छह से सात हजार रुपये प्रति वर्गमीटर बढ़ोत्तरी प्रस्तावित है।
विज्ञापन


मॉडल टाउन में बढ़ेंगे सर्किल रेट 39,500 रुपये करने की तैयारी
शहर के तमाम मोहल्लों और कॉलोनियों में भी छह से नौ मीटर तक चौड़े मार्ग वाले इलाकों में भी सर्किल रेट में बढ़ोत्तरी प्रस्तावित की गई है। इसमें मॉडल टाउन में 32,000 की जगह 39,500 सर्किल रेट होंगे। वहीं, डीडीपुरम में वर्तमान सर्किल रेट 46,000 को यथावत रखा गया है। पीलीभीत बाईपास से सटे क्षेत्र डोहरा में 11 की जगह 12 हजार, सनराइज एन्क्लेव, मां वैष्णो कुंज, विशाल सिटी में 11,500 की जगह 12,500 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से बढ़ोत्तरी प्रस्तावित है। आशियाना, वीआईपी कालोनी, ख्वाजा नगर, जयंत एन्क्लेव, डिफेंस कालोनी, हिमालय एन्क्लेव में 7,000 से बढ़ाकर 7,500 सर्किल रेट करने की तैयारी है। इसी तरह कालीबाड़ी में 13,000 की जगह 14,000, कटरा चांद खां में 8,000 की जगह 8,500, कुर्मियान व कहरान में 7,000 की जगह 7,500 सर्किट रेट प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ इलाकों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं
शहर के कुछ बाहरी इलाकों में सर्किल रेट में कोई बढ़ोत्तरी प्रस्तावित नहीं है। इसमें टियूलिया, बड़ा बाईपास, टीबरीनाथ कालोनी, ढकिया, चौधरी तालाब, ततारपुर, तिलियापुर, तजुआ, दर्जी चौक, द्वारिकापुरम, दौली रघुवर दयाल, दलपतपुर आदि इलाके शामिल हैं।


सर्किल रेट बढ़ोतरी की प्रस्तावित सूची (प्रति वर्गमीटर)
क्षेत्र का नाम वर्तमान दर प्रस्तावित दर
बरेली जंक्शन से जेल चौराहा 46,000 52,000
जेल रोड से चौकी चौराहा 46,000 52,000
चौकी चौराहे से अयूब खां चौराहा 56,000 63,000
अयूब खां से नावल्टी चौराहा 62,000 70,000
चौकी चौराहा से सर्किट हाउस चौराहा 46,000 52,000
चौकी चौराहा से गांधी उद्यान 55,000 62,000
सर्किट हाउस से हेड पोस्ट आफिस 45,000 51,000
सर्किट हाउस से बॉब ऑफिस तक 45,000 51,000
बॉब आफिस से डीआईजी दफ्तर 40,000 45,000
डीआईजी दफ्तर से महालक्ष्मी टावर 48,000 54,000
बरेली कालेज से श्यामगंज चौराहा 40,000 45,000
श्यामगंज से बारादरी थाने तक 42,000 48,000
बारादरी थाने से संजय नगर तिराहे तक 42,000 48,000
सिकलापुर से साहू गोपीनाथ स्कूल तक 40,000 45,000
मठ चौकी से बारादरी थाना चौराहा 42,000 48,000
कुतुबखाने से बांसमंडी तक 42,000 48,000
श्यामगंज चौराहा व बताशा वाली गली 42,000 48,000
चौपुला से सिटी स्टेशन किला क्रासिंग 33,000 37,000
चौपुला से कुतुबखाना चौराहे तक 46,000 52,000
गांधी उद्यान से श्यामगंज तक 45,000 51,000
श्यामगंज से जाट रेजीमेंट चौराहे तक 40,000 45,000
रामपुर बाग से बरेली कालेज तक 50,000 56,000
कलक्ट्रेट चौराहे से आफीसर्स हॉस्टल 45,000 51,000
चौकी चौराहे से चौपुला चौराहे तक 45,000 51,000

प्रस्तावित सर्किल रेट पर 27 जुलाई तक आपत्तियां दी जा सकती हैं। उसके बाद इन पर सुनवाई करके अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। इसके लिए अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं।
- वीरेंद्र कुमार सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed