फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Private hospitals and nursing homes in strike today

निजी अस्पताल और नर्सिंग होम में आज हड़ताल

Wed, 16 Nov 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Wed, 16 Nov 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
Private hospitals and nursing homes in strike today
Private hospitals and nursing homes in strike today - फोटो : बरेली, अमर उजाला
बुधवार को आईएमए के राष्ट्रीय आह्वान पर निजी डॉक्टर अपना कामकाज नहीं करेंगे। धरना प्रदर्शन होगा। सुबह दस से दोपहर दो बजे तक इलाज नहीं किया जाएगा। अस्पतालों में भर्ती मरीजों पर इस हड़ताल का असर नहीं होगा। 
विज्ञापन

मंगलवार को प्रेसवार्ता में अध्यक्ष डॉ. जेके भाटिया ने बताया कि यह धरना सिर्फ दो घंटे के लिए होगा। सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक आईएमए में धरना देंगे। इसके बाद सभी डीएम से मुलाकात करने जाएंगे। डॉ. भाटिया ने बताया कि हड़ताल पिछले साल 16 नवंबर 2015 को होनी थी, लेकिन इसे टालकर अब किया जा रहा है। नोटबंदी मात्र एक संयोग हैं हड़ताल की तिथि पहले ही फिक्स हो चुकी थी। उन्हाेंने बताया कि इस दौरान शहर के सभी 750 डॉक्टर अपनी ओपीडी और जांच सेंटर दोपहर दो बजे तक बंद रखेंगे। अगर किसी डॉक्टर ने असहयोग किया तो आईएमए भी उनके साथ नहीं होगी। आईएमए की ओर से मेडिकल काउंसिल एक्ट, कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट, पीसीएनडीटी एक्ट में बदलाव की मांग की जा रही है। प्रेसवार्ता में कोषाध्यक्ष डॉ. विनोद पागरानी, डॉ. सत्येंद्र सिंह, डॉ. अनूप आर्या भी शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed