{"_id":"582b61d54f1c1b57368ff34b","slug":"private-hospitals-and-nursing-homes-in-strike-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी अस्पताल और नर्सिंग होम में आज हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी अस्पताल और नर्सिंग होम में आज हड़ताल
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Wed, 16 Nov 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
Private hospitals and nursing homes in strike today
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को आईएमए के राष्ट्रीय आह्वान पर निजी डॉक्टर अपना कामकाज नहीं करेंगे। धरना प्रदर्शन होगा। सुबह दस से दोपहर दो बजे तक इलाज नहीं किया जाएगा। अस्पतालों में भर्ती मरीजों पर इस हड़ताल का असर नहीं होगा।
मंगलवार को प्रेसवार्ता में अध्यक्ष डॉ. जेके भाटिया ने बताया कि यह धरना सिर्फ दो घंटे के लिए होगा। सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक आईएमए में धरना देंगे। इसके बाद सभी डीएम से मुलाकात करने जाएंगे। डॉ. भाटिया ने बताया कि हड़ताल पिछले साल 16 नवंबर 2015 को होनी थी, लेकिन इसे टालकर अब किया जा रहा है। नोटबंदी मात्र एक संयोग हैं हड़ताल की तिथि पहले ही फिक्स हो चुकी थी। उन्हाेंने बताया कि इस दौरान शहर के सभी 750 डॉक्टर अपनी ओपीडी और जांच सेंटर दोपहर दो बजे तक बंद रखेंगे। अगर किसी डॉक्टर ने असहयोग किया तो आईएमए भी उनके साथ नहीं होगी। आईएमए की ओर से मेडिकल काउंसिल एक्ट, कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट, पीसीएनडीटी एक्ट में बदलाव की मांग की जा रही है। प्रेसवार्ता में कोषाध्यक्ष डॉ. विनोद पागरानी, डॉ. सत्येंद्र सिंह, डॉ. अनूप आर्या भी शामिल रहे।