फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   prison to rapist uncle

दुष्कर्मी चाचा को पच्चीस साल कैद

Wed, 10 Nov 2021 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
prison to rapist uncle
बरेली। स्कूल जा रही 14 वर्षीय छात्रा को अगवा कर दिल्ली ले जाने और दुष्कर्म करने का जुर्म साबित होने के बाद पीड़िता के रिश्ते के चाचा सुरेश दद्दा को अदालत ने 25 साल कैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

क्योलड़िया इलाके में हुई इस घटना की रिपोर्ट पीड़िता के पिता ने लिखाई थी। इसमें कहा गया था कि चार मार्च 2014 को उनकी 14 वर्षीय बेटी स्कूल गई थी लेकिन घर नहीं लौटी। गांव का ही सुरेश उनके घर आता-जाता था जो उनकी बेटी को अगवा कर ले गया। बरामदगी के बाद पीड़िता ने बयान में कहा कि घटना वाले दिन स्कूल जाते समय रास्ते में मिला सुरेश उसे अपने साथ ऑटो से बरेली लाया और वहां से दिल्ली ले गया। दिल्ली में उसे एक कमरे में रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके कहने के बावजूद उसे घर नहीं पहुंचाया। ढाई महीने बाद उसे पुलिस ने दिल्ली से बरामद किया लेकिन सुरेश मौके से भाग गया। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

अभियोजन की ओर से सरकारी वकील रीतराम राजपूत, सीपी गुप्ता और सुभव मिश्रा ने आठ गवाह पेश किए। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट राम दयाल ने अभियुक्त सुरेश दद्दा को दोषी ठहराते हुए उसे 25 साल कैद की सजा सुनाई। उस पर 76 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया जिसमें से आधी राशि पीड़िता को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed