{"_id":"602040f98ebc3ed2714499cd","slug":"prisioner-ran-from-hospital-bareilly-news-bly436459472","type":"story","status":"publish","title_hn":"300 बेड अस्पताल से कोरोना संक्रमित बंदी फरार, हाथ की रस्सी काटकर भागा, पुलिस अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
300 बेड अस्पताल से कोरोना संक्रमित बंदी फरार, हाथ की रस्सी काटकर भागा, पुलिस अलर्ट
Mon, 08 Feb 2021 01:05 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट्रल जेल से भागे बंदी नरपाल का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ था कि रविवार को एक और बंदी फरार हो गया। इस बार 300 बेड अस्पताल से हाथ की रस्सी काटकर कोरोना संक्रमित बंदी भाग गया। सुबह पता चलने पर जिले भर की पुलिस का अलर्ट कर दिया गया मगर उसका कुछ पता नहीं चला। बारादरी थाने में बंदी के फरार होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
बहेड़ी के नगला गांव के अशोक उर्फ बिल्लू को तीन दिन पहले इज्जतनगर पुलिस ने चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसके पास से चोरी का माल मिलने का भी दावा किया था। बिल्लू का कोरोना टेस्ट कराया गया तो वह पॉजिटिव निकला। इस पर उसे 300 बेड कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। बिल्लू भाग न जाए, इसके लिए उसके हाथ में हथकड़ी लगा दी गई और रस्सी को बेड से बांध दिया गया। उसकी सुरक्षा में दो सिपाही लगाए गए थे। दोनों आइसोलेशन वार्ड के बाहर तैनात थे।
बताया जा रहा है कि बिल्लू ने किसी तरह हाथ की रस्सी काट ली और टॉयलेट के पास पाइप के सहारे चढ़कर फरार हो गया। सुबह साढ़े दस बजे जब स्टाफ आया तो बेड पर बिल्लू नहीं था। इसके बाद उसकी खोजबीन शुरू हुई। बंदी के फरार होने की सूचना मिलते ही एसएसपी ने अलर्ट जारी कर दिया। सभी जगह चेकिंग शुरू कर दी गई। उसके घर व रिश्तेदारों के यहां भी दबिश दी गई लेकिन देर रात उसका कोई पता नहीं चला था।
विज्ञापन
बता दें कि एक फरवरी को भी सेंट्रल जेल से एक बंदी नरपाल भागा था। दूसरे दिन वह बिजनौर में पकड़ गया। पकड़े जाने के बाद उसने बिजनौर की अस्थाई जेल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
कोरोना संक्रमण फैलने का भी डर
बिल्लू के फरार होने के बाद यह भी डर है कि वह दूसरे लोगों में कोरोना संक्रमण फैला सकता है। बिल्लू को हथकड़ी बंधी है। आसानी से हथकड़ी कोई काटेगा भी नहीं। पुलिस ने सभी लोहारों के यहां संपर्क करना शुरू कर दिया है। पुलिस का मानना है कि बिल्लू ज्यादा दूर नहीं निकला होगा। शहर या आस पास के इलाके में ही कहीं छिपा होगा। लिहाजा उसके फोटो सभी थानों में भेजकर सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
‘बंदी नशा करता था। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। न मिलने पर बंदी पर 15 हजार का इनाम भी घोषित किया जा सकता है।’
- रोहित सजवाण, एसएसपी