फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Prime Minister's speech infused energy among workers

पीएम के भाषण ने कार्यकर्ताओं में किया ऊर्जा का संचार

Thu, 03 Feb 2022 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister's speech infused energy among workers
शाहजहांपुर के अंबा टॉकीज में आयोजित वर्चुअल रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन को सु - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। भाजपा की ओर से बुधवार को जिले की सभी विधानसभाओं में वर्चुअल रैली का आयोजन किया गया। नगर विधानसभा के अंबा सिनेमा में एलईडी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुना गया। पीएम ने बजट में किसान, रोजगार, तकनीकी आदि पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान तालियां बजती रहीं और भारत माता की जय, वंदे मातरम के जयघोष भी होते रहे।
विज्ञापन

पूर्वान्ह 11 बजे पीएम के भाषण शुरू हुआ। अंबा सिनेमा में कोविड प्रोटोकॉल के तहत एक सीट को छोड़कर कार्यकर्ताओं को बैठाया गया था। वर्चुअल रैली में आने वालों को गेट पर ही मास्क देकर और हाथ सैनिटाइज कराकर परिसर में प्रवेश कराया। पीएम ने वर्चुअल संवाद कर यूपी विधानसभा चुनाव के रण में उतरे भाजपा के कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार किया। करीब सवा घंटे के भाषण को सुनकर कार्यकर्ता उत्साह से लबरेज नजर आए। प्रधानमंत्री ने बजट के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

उन्होंने गांव, गरीब, किसान, मजदूर और नौजवानों को बजट में होने वाले फायदे को गिनाया। इस दौरान भाजपा से सदर विधानसभा प्रत्याशी सुरेश कुमार खन्ना, प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर, महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, अजय यादव, नरेंद्र मिश्रा, महिला जिलाध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, नीतू गुप्ता, नितेश गुप्ता, वैभव खन्ना, आनंद मिश्रा, डीपी सिंह, रजत खन्ना, ओपी कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed