फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Primary health center ill due to lack of staff

Bareilly News: स्टाफ के अभाव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बीमार

Mon, 22 Dec 2025 02:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Primary health center ill due to lack of staff
सिरौली। एक लाख की आबादी के लिए सिरौली में तैयार नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्टाफ के अभाव में स्वयं बीमार है। इस कारण यहां पहुंच रहे लोगों को बेहतर इलाज नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन




लोगों का कहना है कि अब अस्पताल में साफ-सफाई के अभाव में आसपास गंदगी पड़ रहती है। परिसर की साफ-सफाई कभी-कभार नगर पंचायत कर्मी ही करते हैं। सिरौली में स्थित अस्पताल में स्टाफ के नाम पर एक डॉक्टर, एक संविदा पर वार्ड बॉय मात्र कर्मी ही तैनात हैं। विभागीय मानकों के मुताबिक देहात के स्वास्थ्य केंद्र में दो डाॅक्टर, एक महिला डाॅक्टर, एक स्टाफ नर्स, चार एएनएम, एक परिसर की सफाई के लिए सफाई कर्मी, एक वार्ड बॉय, एक लैब सहायक, एक फार्मासिस्ट, एक लैब टेक्नीशियन, एक काउंसलर सहित 16 स्टाफ का होना अनिवार्य बताया गया है।
विज्ञापन




नहीं मिलती रात्रकालीन सेवा



लोगों ने बताया कि स्टाफ की कमी के चलते यहां रात्रिकालीन सेवा नहीं रहती है। अस्पताल में प्रसव आदि की कोई सुविधा नहीं है।लोगों का कहना है कि यहां की आबादी को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की आवश्यकता है। इस तरह अभी तक गौर नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में दो का स्टाफ है। कोशिश रहती है कि मरीजों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके।

डाॅ. विनोद कुमार, चिकित्सा प्रभारी, सिरौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed