फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Prices of plots increased in Ramganganagar, preparations to increase them in Greater Bareilly too

Bareilly News: रामगंगानगर में बढ़े भूखंडों के दाम, ग्रेटर बरेली में भी बढ़ाने की तैयारी

Fri, 11 Apr 2025 02:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Prices of plots increased in Ramganganagar, preparations to increase them in Greater Bareilly too
बरेली। रामगंगानगर आवासीय योजना में भूखंडों की कीमत बढ़ गई है। ग्रेटर बरेली में भी कीमतों में वृद्धि के लिए आकलन चल रहा है। इसी महीने दाम बढ़ाने की तैयारी है। अब जो भी आवंटन होंगे वह बढ़े हुए दाम पर ही होंगे।
विज्ञापन

बीडीए की रामगंगानगर आवासीय योजना में बिना गेट वाली कॉलोनी के भूखंडों की कीमत 33,000 से बढ़ाकर 35,800 रुपये प्रति वर्ग मीटर तय की गई है। गेटबंद कॉलोनी में भूखंड का मूल्य 36,000 से बढ़ाकर 38,800 रुपये प्रति वर्ग मीटर किया गया है। व्यावसायिक भूखंडों की कीमत में 5600 रुपये के इजाफे के साथ अब 71,600 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर तय की गई है।
विज्ञापन

शैक्षिक संस्थाओं और अस्पताल आदि के लिए भूखंडों में 2800 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दस से वृद्धि की गई है। अस्पताल और स्कूल के लिए 35,800 रुपये प्रति वर्ग मीटर का मूल्य तय किया गया है। रामगंगानगर के व्यावसायिक भूखंडों की नीलामी नौ मई को होना प्रस्तावित है। बीडीए के सचिव योगेंद्र कुमार ने बताया कि हर साल कीमतों में महंगाई को देखते हुए इजाफा होता है। यह एक सामान्य प्रक्रिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed