फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   President of Ala Hazrat Helping Society Nida Khan threatened on phone kamlesh tiwari

तेरी बेटी को जिंदा नहीं छोड़ेंगे, जैसा कमलेश तिवारी हाल किया, वैसा ही कर देंगे, फोन पर निदा को धमकी

Wed, 20 Nov 2019 09:50 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 20 Nov 2019 09:50 AM IST
विज्ञापन
President of Ala Hazrat Helping Society Nida Khan threatened on phone kamlesh tiwari
फाइल फोटो
दस दिन पहले आला हजरत हेल्पिंग सोसायटी की अध्यक्ष निदा खान के मोबाइल पर कॉल करके किसी ने कमलेश तिवारी जैसा हाल करने की धमकी दी थी। निदा की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज नहीं की, हालांकि अब साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल ने निदा से संपर्क कर जानकारी मांगी है।
विज्ञापन


निदा के मुताबिक 10 नवंबर की सुबह सात बजे वह घर में किसी काम में व्यस्त थीं। तब उनके नंबर पर एक कॉल आई। कॉल उनकी मां ने रिसीव की। कॉल करने वाले ने अपना नाम सलीम बताया। 
विज्ञापन


उसने मां से कहा कि तेरी बेटी को हम जिंदा नहीं छोड़ेंगे। निदा के मुताबिक उनकी मां कुछ समझ पातीं, इससे पहले कॉल कट कर दी गई। सलीम ने दोबारा कॉल की तो इस बार फोन निदा ने उठाया। उनसे सलीम ने कहा कि उनका हाल कमलेश तिवारी जैसा कर देंगे। उसने एक प्रसिद्ध दरगाह का नारा लगाते हुए कॉल काट दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निदा ने बताया कि उसी दिन दोपहर में वह कोतवाली गईं तो वहां एसएसपी बैठे हुए थे। उन्हें घटना के बारे में बताया तो उन्होंने लिखित में देने को कहा। इसका पत्र उन्हें दे दिया गया। तब से पुलिस ने इस बारे में कार्रवाई की जानकारी भी नहीं ली। 
 

मंगलवार को साइबर सेल से उनके पास कॉल आई। वहां से संबंधित नंबर और धमकी के बारे में जानकारी ली गई। निदा को बताया गया कि नंबर बरेली से बाहर किसी शहर का है। निदा ने संबंधित शख्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने देर से जांच शुरू होने पर भी गुस्सा जताया।

हाल फिलहाल में निदा खान की कोई शिकायत मेरे पास नहीं आई है। किसी पुरानी शिकायत पर जांच हो रही हो तो जानकारी नहीं है। अगर किसी ने धमकी दी है तो दोषी की तलाश करके निश्चित ही कार्रवाई की जाएगी।
- शैलेश कुमार पांडेय, एसएसपी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed