फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Prepare the city for the Chief Minister

मुख्यमंत्री के लिए शहर तैयार

Sat, 20 May 2017 01:42 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Sat, 20 May 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
Prepare the city for the Chief Minister
Prepare the city for the Chief Minister - फोटो : बरेली, अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रविवार को होने वाली बरेली मंडल की समीक्षा मीटिंग के लिए विकास भवन के अहिच्छत्रन सभागार में तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। दो दिन पहले सभागर की पुरानी कुर्सियां ठीक करने के अलावा उनकी संख्या भी बढ़ाई गई। मुख्यमंत्री के आने और जाने के रास्ते पर भी चर्चा हुई। फरियादियों के बैठने के लिए बाहर पड़ी कुर्सियों की साफ सफाई की गई। सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बराबर एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दूसरी ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चित्र लगाए गए। अफसरों में इस बात की होड़ रही कि पीएम और सीएम का पगड़ी वाला चित्र लगाया जाए या बिना पगड़ी वाला। आखिर में बिना पगड़ी का चित्र ही फाइनल हुआ।
विज्ञापन


आंकड़े हो रहे फिटफाट
डीडीओ रामरक्षपाल यादव और डीआरडीए परियोजना निदेशक साहित्य प्रकाश मिश्र की अगुवाई में सीएम की मंडलीय समीक्षा मीटिंग के लिए इंतजाम किए गए। सभागार में कंप्यूटर पर डिजीटल आंकड़े प्रस्तुत करने का रिहर्सल भी किया गया ताकि सीएम या उनके साथ आए अफसर अगर किसी चीज के आंकड़े मांगें तो तुरंत कंप्यूटर पर क्लिक कर स्क्रीन पर दिखाया जा सके। डीआरडीए कर्मचारियों ने मंडलीय समीक्षा मीटिंग के लिए सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं जैसे पीएम आवास, कृषि, गन्ना बकाया भुगतान, स्वच्छ भारत मिशन, शौचालय निर्माण, बिजली आपूर्ति, गड्ढामुक्त सड़कों की प्रगति, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा की प्रोग्रेस समेत तमाम योजनाओं के आंकड़ों की पुस्तिका तैयार की गई। अधिकांश अफसर ईश्वर से इसी की प्रार्थना करते दिखे कि मंडलीय समीक्षा में उनका नंबर न आए। दूसरों पर ही पूरी मीटिंग निपट जाए।  पता नहीं किसके ऊपर गाज गिर जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed