फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Preparations for the operation of Hepatitis Clinic in Amla

Bareilly News: आंवला में हेपेटाइटिस क्लीनिक के संचालन की तैयारी

Mon, 10 Nov 2025 06:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 06:07 AM IST
विज्ञापन
Preparations for the operation of Hepatitis Clinic in Amla
बरेली। हेपेटाइटिस मरीजों के लिए हाई रिस्क सूची में शामिल बहेड़ी के बाद अब आंवला में भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है। लिहाजा, आंवला में भी मॉडल ट्रीटमेंट सेंटर यानी हेपेटाइटिस क्लीनिक के संचालन की कवायद स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की है, ताकि मरीजों को बेहतर इलाज मिले।
विज्ञापन

जिले में सर्वाधिक हेपेटाइटिस मरीज बहेड़ी में हैं। यहां तीन वर्ष पूर्व हेपेटाइटिस क्लीनिक और पिछले वर्ष वायरल लोड टेस्ट सेंटर स्थापित हुआ था, ताकि मरीजों को जिला अस्पताल तक आवागमन की परेशानी से निजात मिल सके।
विज्ञापन

आईडीएसपी इंचार्ज डॉ. मीसम अब्बास के मुताबिक अब आंवला में भी मरीजों की तादाद 50 से ज्यादा हो गई है। शासन के निर्देशानुसार जिन इलाकों में हेपेटाइटिस मरीज की संख्या 50 या इससे ज्यादा हो वहां पर क्लीनिक का संचालन किया जाना है। इसलिए क्लीनिक संचालन की प्रक्रिया शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल की हेपेटाइटिस क्लीनिक में जांच रिपोर्ट के अनुसार आंवला में वर्ष 2023 में 48, 2024 में 85, इस वर्ष अब तक 70 मरीज मिल चुके हैं। इनमें 21 से 30 आयुवर्ग के 62 मरीज मिले हैं। युवाओं में हेपेटाइटिस की पुष्टि चिंताजनक है। नियंत्रण के लिए क्लीनिक जरूरी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed