{"_id":"5fff42808ebc3e34462c6a19","slug":"preparations-for-rescue-from-test-fire-in-cold-chain-room-bareilly-news-bly4335562143","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्ड चेन रूम में परखी आग से बचाव की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोल्ड चेन रूम में परखी आग से बचाव की तैयारी
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन की पहली खेप पहुंची बरेली।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड चिकित्सालय समेत अन्य निजी एवं सरकारी अस्पतालों में पहुुंची टीम
विज्ञापन
300 बेड कोविड अस्पताल में स्वचालित उपकरणों और पाइप में मिला लीकेज
बरेली। शासन के निर्देशानुसार एसडीएम सदर विशु राजा और अग्निशमन विभाग के अफसरों ने बुधवार 300 बेड कोविड समेत अन्य निजी अस्पतालों में पहुंचकर कोल्ड चेन रूम में अग्निशमन व्यवस्थाएं परखीं और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
कोविड वैक्सीन की सुरक्षा के लिए चल रही कवायद के तहत शासन ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को आग से बचाव के इंतजाम परखने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत डीएम ने सभी एसडीएम को अपने क्षेत्र में बने वैक्सीन स्टोर का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट मांगी है। जिले में एडी हेल्थ कार्यालय में मंडलीय और जिला औषधि, वैक्सीन भंडारण केंद्र है। इसके अलावा जिला अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में कोरोना वैक्सीन रखने के लिए कोल्ड चेन रूम बना है। साथ ही वैक्सीन रखने के लिए 27 मिनी कोल्ड स्टोर बनाए गए हैं। बुधवार रात वैक्सीन भी यहां पहुंच गई है। इससे पूर्व सभी स्टोर में अग्निशमन की व्यवस्था परखने के निर्देश दिए गए थे। स्थलीय निरीक्षण में अफसरों ने मामूली सुधार के साथ व्यवस्थाएं संतोषजनक बताई हैं। इसी क्रम में एसडीएम और फायर विभाग के अफसर तीन सौ बेड कोविड अस्पताल पहुंचे। पता चला कि वहां पर वैक्सीन रखने के लिए स्टोर नहीं बना है। मगर आवश्यकता पड़ने पर तत्काल बनाया जा सकता है। सीएमएस डॉ. वागीश वैश ने अस्पताल में आग बुझाने की सभी तैयारियां पूरी होने की बात कही, मगर स्वचालित उपकरणों समेत पाइप में लीकेज की समस्या बताई। राजकीय निर्माण को पत्र लिखकर उपकरण लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
300 बेड कोविड अस्पताल में स्वचालित उपकरणों और पाइप में मिला लीकेज बरेली। शासन के निर्देशानुसार एसडीएम सदर विशु राजा और अग्निशमन विभाग के अफसरों ने बुधवार 300 बेड कोविड समेत अन्य निजी अस्पतालों में पहुंचकर कोल्ड चेन रूम में अग्निशमन व्यवस्थाएं परखीं और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।