फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Praveen Togadia taunt on Rahul Gandhi Bharat Joda Yatra

Bareilly News: राहुल गांधी की पदयात्रा पर प्रवीण तोगड़िया का तंज, बोले- पैदल चलने से सुधरता है स्वास्थ्य

Thu, 12 Jan 2023 11:25 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 12 Jan 2023 11:25 AM IST
सार

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर प्रवीण तोगड़िया ने राहुल गांधी पर तंज कसा है। तोगड़िया ने कहा कि  अन्य दलों के नेताओं को भी पदयात्रा करनी चाहिए। इससे स्वास्थ्य सुधरता है।

विज्ञापन
Praveen Togadia taunt on Rahul Gandhi Bharat Joda Yatra
रविंद्र अग्रवाल के आवास पर प्रवीण तोगड़िया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया बुधवार की देर शाम बरेली पहुंचे। उन्होंने शहर के राजेंद्र नगर में रविंद्र अग्रवाल के आवास पर प्रेसवार्ता की। प्रवीण तोगड़िया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि अन्य दलों के नेताओं को भी पदयात्रा करनी चाहिए। इससे स्वास्थ्य सुधरता है।
विज्ञापन


तोगड़िया ने कट्टरपंथी मुस्लिम संगठनों का खुलकर विरोध किया। कहा कि तमाम ऐसे संगठन हैं जो मुस्लिम देशों में प्रतिबंधित हैं, लेकिन यहां उन पर प्रतिबंध नहीं है। इसी का परिणाम है कि अब तक जो टारगेट किलिंग कश्मीर घाटी में होती थी, अब जम्मू और राजौरी में भी शुरू हो गई है। यदि इन पर नकेल नहीं कसी गई तो यह बरेली तक भी पहुंच सकती है। 
विज्ञापन

तोगड़िया बोले- हम हिंदुओं को जोड़ रहे हैं

उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने के दो साल बाद देश भर में सर्वे होना चाहिए कि किसी ने दो से अधिक बच्चे तो नहीं पैदा किए। ऐसा करने वालों को सरकारी सुविधाओं का लाभ बंद कर देना चाहिए। तोगड़िया ने कहा कि हम हिंदुओं को जोड़ रहे हैं। संकल्प, सेवा और सुरक्षा के लिए देश में 15 लाख से ज्यादा कार्यकर्ता अब तक पांच करोड़ से ज्यादा हिंदू परिवारों से संपर्क कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bareilly: मोहन भागवत के बयान पर बोले मुफ्ती सलीम- भारतीय मुसलमान श्रेष्ठता नहीं बराबरी में विश्वास रखता है

भाजपा के प्रति दिखाई नरमी

भाजपा के प्रति नरमी दिखाते हुए कहा कि जनता काम के मूल्यांकन के आधार पर वोट करती है। प्रदेश में सरकार ने कैसा काम किया, वोट के जरिए जनता यह स्पष्ट कर चुकी है। हिंदू स्वाभिमान और सम्मान के साथ रहें, यही उनका मुख्य लक्ष्य है। राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री ईश्वरी प्रसाद, प्रांतीय संगठन मंत्री विवेक मिश्रा नाहिल, प्रांतीय अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल मुनिराज सिंह, प्रांतीय महामंत्री हरेंद्र, क्षेत्रीय संगठन मंत्री सुभाष जोशी, प्रांतीय मंत्री अर्पित गुप्ता आदि भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed