फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly dargah ala hazrat Mufti statement on RSS chief mohan bhagwat remarks over muslims

Bareilly: मोहन भागवत के बयान पर बोले मुफ्ती सलीम- भारतीय मुसलमान श्रेष्ठता नहीं बराबरी में विश्वास रखता है

Wed, 11 Jan 2023 06:58 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 11 Jan 2023 06:58 PM IST
सार

मोहन भागवत के बयान पर दरगाह आला हजरत के मुफ्ती सलीम नूरी बरेलवी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है । उन्होंने कहा कि लोग कौन छोटा है और कौन बड़ा है, भारतीय मुसलमान इसमें नहीं बल्कि बराबरी में विश्वास रखते हैं। यही हमारे देश की पहचान है।
 

विज्ञापन
Bareilly dargah ala hazrat Mufti statement on RSS chief mohan bhagwat remarks over muslims
दरगाह आला हजरत, बरेली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली की दरगाह आला हजरत के वरिष्ठ मुफ्ती सलीम नूरी बरेलवी ने कहा कि भारतीय मुसलमान श्रेष्ठता नहीं बराबरी में विश्वास रखता है। मुफ्ती सलीम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। भागवत ने मंगलवार को संघ के मुखपत्र पांचजन्य को दिए गए साक्षात्कार में मुसलमानों से वर्चस्व और श्रेष्ठता का दावा छोड़ने के लिए कहा था। मुफ्ती सलीम ने कहा कि देश को अंग्रेजों से आजाद कराने में सारे देशवासियों ने कंधे से कंधा मिलाकर अहम रोल अदा किया।

विज्ञापन

 
संघ का नाम लिए बगैर मुफ्ती सलीम नूरी बरेलवी ने कहा कि आजादी दिलाने में कहीं भी उन लोगों की भागीदारी नजर नहीं आती, जो लोग आज देश को बांटने का काम कर रहे हैं। यही लोग अपने हिसाब से देश को चलाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान ने सबको समानता का अधिकार दिया है। संविधान किसी को भी अव्वल या दोयम दर्जे का शहरी करार नहीं देता है। हिंदुस्तान का मुसलमान संविधान में दिए गए अधिकार के अनुसार चलता है। हम लोग कौन छोटा है और कौन बड़ा है, इसमें नहीं बल्कि बराबरी में विश्वास रखते हैं। यही हमारे देश की पहचान है।
विज्ञापन


बाबू खां की जमीन पर विराजेंगे 'बजरंगबली': नेशनल हाईवे पर बने प्राचीन हनुमान मंदिर को जैक से किया जा रहा शिफ्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मुसलमानों को डराने, भड़काने वाले देश के विरोधी : शहाबुद्दीन 

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि मुसलमानों को डराने और भड़काने वाले देश विरोधी हैं। मौलाना ने कहा कि भारत में सुन्नी सूफी बरेलवी मुसलमानों की आबादी बहुसंख्यक हैं। इसलिए केंद्र और राज्य सरकारों में आबादी के हिसाब से हिस्सेदारी मिलना चाहिए। मौलाना ने कहा कि भारत में मुसलमान आजाद हैं। हिंदुस्तान में मुसलमान सुरक्षित हैं और न ही उन्हें किसी से डर है। नेता मुसलमानों को डराने और भड़काने की बात करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed