{"_id":"63bfa09fabf0bf1d68559d36","slug":"praveen-togadia-taunt-on-rahul-gandhi-bharat-joda-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: राहुल गांधी की पदयात्रा पर प्रवीण तोगड़िया का तंज, बोले- पैदल चलने से सुधरता है स्वास्थ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: राहुल गांधी की पदयात्रा पर प्रवीण तोगड़िया का तंज, बोले- पैदल चलने से सुधरता है स्वास्थ्य
Thu, 12 Jan 2023 11:25 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 12 Jan 2023 11:25 AM IST
सार
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर प्रवीण तोगड़िया ने राहुल गांधी पर तंज कसा है। तोगड़िया ने कहा कि अन्य दलों के नेताओं को भी पदयात्रा करनी चाहिए। इससे स्वास्थ्य सुधरता है।
विज्ञापन
रविंद्र अग्रवाल के आवास पर प्रवीण तोगड़िया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया बुधवार की देर शाम बरेली पहुंचे। उन्होंने शहर के राजेंद्र नगर में रविंद्र अग्रवाल के आवास पर प्रेसवार्ता की। प्रवीण तोगड़िया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि अन्य दलों के नेताओं को भी पदयात्रा करनी चाहिए। इससे स्वास्थ्य सुधरता है।
तोगड़िया ने कट्टरपंथी मुस्लिम संगठनों का खुलकर विरोध किया। कहा कि तमाम ऐसे संगठन हैं जो मुस्लिम देशों में प्रतिबंधित हैं, लेकिन यहां उन पर प्रतिबंध नहीं है। इसी का परिणाम है कि अब तक जो टारगेट किलिंग कश्मीर घाटी में होती थी, अब जम्मू और राजौरी में भी शुरू हो गई है। यदि इन पर नकेल नहीं कसी गई तो यह बरेली तक भी पहुंच सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
तोगड़िया ने कट्टरपंथी मुस्लिम संगठनों का खुलकर विरोध किया। कहा कि तमाम ऐसे संगठन हैं जो मुस्लिम देशों में प्रतिबंधित हैं, लेकिन यहां उन पर प्रतिबंध नहीं है। इसी का परिणाम है कि अब तक जो टारगेट किलिंग कश्मीर घाटी में होती थी, अब जम्मू और राजौरी में भी शुरू हो गई है। यदि इन पर नकेल नहीं कसी गई तो यह बरेली तक भी पहुंच सकती है।
विज्ञापन
तोगड़िया बोले- हम हिंदुओं को जोड़ रहे हैं
उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने के दो साल बाद देश भर में सर्वे होना चाहिए कि किसी ने दो से अधिक बच्चे तो नहीं पैदा किए। ऐसा करने वालों को सरकारी सुविधाओं का लाभ बंद कर देना चाहिए। तोगड़िया ने कहा कि हम हिंदुओं को जोड़ रहे हैं। संकल्प, सेवा और सुरक्षा के लिए देश में 15 लाख से ज्यादा कार्यकर्ता अब तक पांच करोड़ से ज्यादा हिंदू परिवारों से संपर्क कर चुके हैं।
विज्ञापन