फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Praspa's social change Rath Yatra will reach Bareilly today

आज बरेली पहुंचेगी प्रसपा की सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा

Tue, 26 Oct 2021 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Praspa's social change Rath Yatra will reach Bareilly today
आयोजन की जानकारी देते वीरपाल सिंह यादव।
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव कर रहे हैं यात्रा का नेतृत्व
विज्ञापन

बरेली। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) की सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा 26 अक्तूबर को बरेली पहुंचेगी। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। वह यात्रा के जरिये जनता से रूबरू होकर पार्टी की नीतियों के बारे में बताएंगे। जिले की सीमा में प्रवेश करने के बाद फतेहगंज पूर्वी में यात्रा का स्वागत किया जाएगा। 27 अक्तूबर को रथयात्रा शहर में भ्रमण करेगी। दोपहर बाद रामपुर के लिए रवाना होगी। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी।

पूर्व सांसद वीरपाल ने बताया कि यह यात्रा का तीसरा चरण है। 26 अक्तूबर को रथयात्रा लखनऊ से चलकर शाहजहांपुर पहुंचेगी। वहां स्वागत और बैठकों के बाद करीब दो बजे फतेहगंज पूर्वी में प्रवेश करेगी। वहां यात्रा का स्वागत किया जाएगा। बरेली पहुंचकर यात्रा पीलीभीत बाईपास पर गोल्डन फार्म में रात्रि विश्राम करेगी। अगले दिन यानी 27 अक्तूबर को सुबह साढ़े नौ बजे आदित्य यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। यहां से यात्रा रामपुर के लिए रवाना होगी। इस दौरान सीबीगंज, फतेहगंज पश्चिमी और मीरगंज में सभाएं होंगी। यात्रा के साथ प्रदेश अध्यक्ष सुंदरलाल लोधी, पूर्व एमएलसी रामनरेश यादव, पूर्व मंत्री शादाब फातिमा और शिवकुमार बेरिया रहेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष फरहत हसन, प्रदेश सचिव राजबाबू यादव, जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव, महानगर अध्यक्ष मोहम्मद खालिद, जिला महासचिव राजकुमार सिंह यादव, प्रवक्ता रविंद्र यादव, अशोक यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed