फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   prasashan

अब डीएम निपटाएंगे सरकारी जमीनों के विवाद

Fri, 03 Apr 2015 01:20 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 03 Apr 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने अगले वर्ष दिसंबर तक मंडल मुख्यालयों पर 24 घंटे और तहसील स्तर पर 14 घंटे बिजली सप्लाई सुनिश्चित करने की योजना बनाई है लेकिन जमीनी हकीकत ये है कि अभी तक शहर में प्रस्तावित चार उपकेंद्रों के लिए भूमि नहीं मिल पायी है।  दो स्थानों पर निर्माणाधीन उपकेंद्र पर विवाद शुरू हो गया है। इसी तरह अन्य जनहित वाले प्रोजेक्ट के लिए भूमि मिलने की बजाय उस पर कब्जे हो गए हैं। सरकार ने जल्द से जल्द लोकहित वाली योजनाएं शुरू कराने के लिए डीएम को निर्देशित किया गया है कि वे लंबित मामले तुरंत हल कराएं।

विज्ञापन

बिजली विभाग पिछले दो वर्षाें से उपकेंद्र बनाने के लिए चार स्थानों पर भूमि मांग रहा है। पेयजल योजना के लिए प्रस्तावित नलकूपों के लिए जमीन नहीं मिल पा रही है। इसी तरह फोरलेन समेत अन्य मामले जमीन न मिलने से अधर में लटक गए हैं। दूसरी तरफ सरकार ने घोषणा की है कि अगले साल दिसंबर तक बिजली सप्लाई समस्या हल हो जाएगी। शहर में स्थिति यह है कि अभी तक चार स्थानों पर प्रस्तावित उपकेंद्र निर्माण भूमि प्रभावित है। रहपुरा चौधरी में बेसिक शिक्षा विभाग ने मामला हाईकोर्ट में फंसा दिया है। इस स्थान पर बिजली विभाग सवा करोड़ रुपये खर्च कर चुका है। हरूनगला बीसलपुर मार्ग पर निर्माण शुरू हुआ तो मनोज जायसवाल स्टे ले लाए।
विज्ञापन

सरकार ने अब शहरी विकास योजनाओं के लिए आवंटित जमीनों के विवाद डीएम से कहा है कि वे स्थानीय स्तर पर ही सभी विवाद हल कराएं। जमीन विवाद में प्रोजेक्ट नहीं रोका जाएगा। इस बाबत शासन ने सभी जिलाधिकारियों को परिपत्र जारी कर दिया है। मुख्य सचिव आलोक रंजन ने अपने पत्र में इस बात पर चिंता जताइ है कि जनहित के दृष्टिकोण से संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं का बजट भूमि उपलब्ध न होने के चलते जारी नहीं हो पाता है। इससे जनता को लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं के क्रियान्वयन में अनावश्यक देरी होती है। खासतौर से निकायों में भूमि विवाद के प्रकरण समय से निस्तारित नहीं किए जाने पर गंभीर चिंता जताते हुए जिलाधिकारी से व्यक्तिगत रुचि लेकर इनका निपटारा सक्षम अधिकारियों के स्तर से तत्काल कराने को कहा गया है। शहर में चार नए बिजली सब स्टेशन खोलने के लिए जमीन का निर्णय लंबे समय से नहीं हो पाया। इसके अलावा नए नलकूप और ओवरहेड टैंक निर्माण के लिए आवंटित जमीनों पर विवाद के चलते काम प्रारंभ करने में देरी हुई। नगर आयुक्त शीलधर सिंह यादव ने अपर नगर आयुक्त सच्चिदानंद सिंह और उप नगर आयुक्त ईश शक्ति कुमार सिंह को ऐसे मामलों का निस्तारण तत्काल कराने के आदेश दिए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed