{"_id":"6891257b292db2c851025fbe","slug":"pradhan-and-ex-pradhan-sent-to-jail-police-deployed-in-the-village-bareilly-news-c-4-bly1015-697300-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: प्रधान-पूर्व प्रधान भेजे गए जेल, गांव में पुलिस तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: प्रधान-पूर्व प्रधान भेजे गए जेल, गांव में पुलिस तैनात
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। प्रधान व पूर्व प्रधान के जेल जाने के बाद कटरी के नखी सिंधवा गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात कर दी गई है। वहीं, पुलिस पर हमले के अन्य आरोपी गिरफ्तारी के डर से भाग निकले हैं।
गांव में चुनावी रंजिश की वजह से शनिवार रात को दो पक्ष में फायरिंग हुई थी। प्रधान देवेंद्र सिंह ने पुलिस को कॉल की थी कि पूर्व प्रधान भगवान दास और उसके पक्ष ने उनके घर के बाहर आकर फायरिंग की है। पुलिस गांव पहुंची तो दोनों पक्ष को समझाने का प्रयास किया। एक-दूसरे के खून के प्यासे इन लोगों पर जब पुलिस ने सख्ती की तो दोनों पक्ष एक हो गए। बताते हैं कि प्रधान व पूर्व प्रधान एक ही परिवार से जुड़े हैं। तब इन्होंने एकजुट होकर पुलिस के साथ ही गालीगलौज, मारपीट कर दी। पुलिस की गाड़ी भी तोड़ दी।
थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि अलग फोर्स बुलाकर स्थिति को नियंत्रण में किया गया। पुलिस ने दोनों पक्ष के 10 नामजद और 12 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्रधान और पूर्व प्रधान को जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद