{"_id":"66aada362e432405ad0f2616","slug":"power-failure-after-rain-bareilly-news-c-4-lko1018-450632-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बारिश के बाद गुल हुई बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बारिश के बाद गुल हुई बिजली
Thu, 01 Aug 2024 06:13 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 01 Aug 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
बरेली। कई दिन बाद बुधवार को हुई बारिश के बाद एक बार फिर से शहर में लोकल फॉल्ट की झड़ी लग गई। सबसे ज्यादा समस्या किला उपकेंद्र के इलाकों में रही। मंगलवार रात और बुधवार को पूरा दिन सिटी फीडर ने भी उपभोक्ताओं को परेशान किया।
बुधवार को किला उपकेंद्र के पांचालपुरी, किशोर बाजार, बिहारीपुर पुलिस चौकी, बिहारीपुर सिविल लाइंस क्षेत्र, मलूकपुर, कुंवरपुर, जीजीआईसी, मॉर्डन पुलिस स्कूल, सिटी मीनार मस्जिद, कृष्णापुरी, सिटी सब्जी मंडी, जखीरा, चूना भट्ठा, सिटी रेलवे स्टेशन इलाकों में 8-9 घंटे तक कटौती की गई। बाकी समय ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। जीजीआईसी के पास ट्रांसफार्मर में खराबी से आपूर्ति ठप रही।
हरुनगला के पवन विहार, कृष्णानगर फेस दो, डोहरा इलाकों में कटौती और ट्रिपिंग ने परेशान किया। पुराना शहर के इलाकों में सबसे ज्यादा लोकल फॉल्ट हुए। सिविल लाइंस तृतीय, कुतुबखाना, शाहदाना उपकेंद्र के इलाकों में भी लोगों को लोकल फॉल्ट और ट्रिपिंग ने परेशान किया। सीबीगंज, इज्जतनगर, वीर सावरकर नगर, प्रेमनगर में भी लोगों को कटौती का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
-- -- -- --
सुपरसिटी में लगाया गया ट्राॅली ट्रांसफार्मर
हरुनगला उपकेंद्र के सुपरसिटी में तिकोना पार्क के पास मंगलवार रात ट्रांसफार्मर फुंक गया। इसके बाद यहां तीन घंटे तक आपूर्ति ठप रही। ग्रीन पार्क, महेंद्र नगर, सन राइज कॉलोनी में भी ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। रात में ट्राॅली ट्रांसफार्मर लगाने के बाद आपूर्ति चालू की गई, लेकिन लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या लोगों को फिर भी परेशान करती रही। बुधवार को बारिश के कारण भी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
-- -- --
उपभोक्ता बोले-1912 पर शिकायत से भी समाधान नहीं
कटौती, ट्रिपिंग और लो वोल्टेज से परेशान उपभोक्ताओं का कहना है कि विद्युत निगम के टोल फ्री नंबर 1912 पर शिकायत के बाद भी समाधान नहीं निकल रहा। महेंद्र नगर, सनराइज, सुपरसिटी में मंगलवार पूरी रात समस्या बनी रही। महेश पटेल ने बताया कि जेई को कई बार कॉल की, लेकिल कॉल रिसीव नहीं हुई। टोल फ्री 1912 पर शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हुआ। बमनपुरी के शिवम रस्तोगी ने बताया कि टोल फ्री नंबर पर शिकायत का कोई परिणाम नहीं निकलता।
-- -- -- --
सोशल मीडिया पर मेसेज, अभियंता बोले-धैर्य बनाए रहें
दबाव बढ़ने पर विद्युत निगम के अभियंताओं ने सोशल मीडिया का सहारा लेकर लोगों से धैर्य बनाने की अपील शुरू कर दी। मोबाइल फोन पर मेसेज भेजे गए। मेसेज में कहा गया कि मौसम खराब होने के कारण विद्युत आपूर्ति की समस्या रहेगी। विशेष ध्यान रखें कि मौसम ठीक होने के साथ आपूर्ति चालू कर दी जाएगी। अनावश्यक कॉल न करें, धैर्य बनाए रखें और सहयोग करें।