साढ़े तीन सौ पुलिस कर्मियों की तैनाती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार्डर स्कीम के तहत तबादला होकर आए पुलिस कर्मियों का पुलिस लाइंस में आमद कराने का सिलसिला अभी भी जारी है। बाहर से पुलिस कर्मियों ने पंद्रह जनवरी के बाद से ही आना शुरू कर दिया था। बरेली के फतेहगंज पश्चिमी में बवाल होने पर एसएसपी ने फोर्स को रिलीव नहीं किया था। इसलिए पुलिस कर्मियों को तैनाती के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। सोमवार को देर रात एसएसपी ने पुलिस कर्मियों को सूची को फाइनल रूप देकर उनकी तैनाती कर दी। थानों के लिए मुंशियों की तलाश करने के लिए उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी। जिस जिले से पुलिस कर्मी आए थे, वहां से उनके बारे में पता कराया गया। मंगलवार से थानों में फोर्र्स पहुंचनी शुरू हो जाएगी।