फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Post offices and banks opened after two days, customers flocked

Bareilly News: दो दिन बाद खुले डाकघर और बैंक, उमड़े ग्राहक

Tue, 16 Sep 2025 02:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Post offices and banks opened after two days, customers flocked
बरेली। दो दिन अवकाश के बाद सोमवार को बैंक और डाकघर खुले तो ग्राहकों की लंबी कतार लग गई। काम कराने आए ग्राहकों को इंतजार करना पड़ा। बैंक अधिकारी आशीष सिंह ने बताया कि सोमवार को बैंक में धन निकासी, जमा, एफडी, आरडी कराने वाले ग्राहकों की भीड़ रही। एसबीआई, पीएनबी, इंडियन बैंक समेत अन्य बैंक में मुख्य शाखा में भी ग्राहक पहुंचे। प्रधान डाकघर में भी आधार कार्ड बनवाने वाले लोगों की भीड़ रही। महिलाएं अधिक संख्या में पहुंचीं। दोपहर में अचानक बारिश होने के कारण लोगों को परेशान भी होना पड़ा। प्रधान डाकघर में आधार कार्ड बनवाने आए लोगों ने बताया कि वह सुबह से फार्म लेकर लाइन में लग गए लेकिन अभी तक नंबर नहीं आया। कई बार बीच-बीच में सर्वर की समस्या रही। सर्वर धीमा चलने से आधार कार्ड बनवाने में अधिक समय लगा। किला ने आई आलिया ने बताया कि सबसे ज्यादा समय बॉयोमीट्रिक अपडेट कराने में लग रहा है। डाकघर में मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए अलग से काउंटर बनाया है जिससे लोगों को असुविधा नहीं हो। डाकघर में जमा निकासी, स्पीड पोस्ट समेत अन्य कामों के लिए भी ग्राहकों की लाइन लगी रही। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed